फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Three accused arrested for robbing passersby on the Amarpatan highway; two sent to jail.

एमपी: अमरपाटन हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, परीक्षा देकर लौट रहे युवकों को रोका था

Tue, 25 Aug 2026 07:01 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 07:01 PM IST
Three accused arrested for robbing passersby on the Amarpatan highway; two sent to jail.

नेशनल हाईवे-30 पर राहगीरों को रोककर मारपीट और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को अमरपाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, पावर बैंक और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित करीब 56,500 रुपये का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद बाल संप्रेषण गृह रीवा भेजा गया।

परीक्षा देकर लौट रहे युवकों को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार, घटना 23 अगस्त की रात की है। शिकायतकर्ता राजेंद्र प्रसाद पटेल निवासी मिर्जापुर अपने साथी के साथ परीक्षा देकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर शारदा ढाबे के पास तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर उनके पास रखे दो मोबाइल फोन, करीब दो हजार रुपये नकद, पावर बैंक सहित अन्य सामान छीन लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अमरपाटन थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पढे़ं: भागीरथपुरा कांड में 36 मौतों का सच सामने नहीं आया, हाई कोर्ट ने सार्वजनिक नहीं की रिपोर्ट

आरोपी की गलती से मिला पुलिस को सुराग
लूट की वारदात की जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी जांच से महत्वपूर्ण सुराग मिला। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल एक आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल फोन में अपनी मां के नाम की सिम डालकर उसका इस्तेमाल किया। सिम कार्ड मोबाइल में लगते ही पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल और सिम की गतिविधियों को ट्रेस करना शुरू कर दिया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

पड़क्का मैदान के पास से दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 24 अगस्त को कार्रवाई करते हुए पड़क्का मैदान के पास से मोहम्मद इरफान निवासी ग्राम पंचायत लालपुर और विकास कुशवाहा निवासी पुरानी बस्ती अमरपाटन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सामान की बरामदगी की। कार्रवाई में दो मोबाइल फोन, पावर बैंक और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित करीब 56,500 रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

दो आरोपी जेल, नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजा गया
पुलिस ने मोहम्मद इरफान और विकास कुशवाहा को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह रीवा भेज दिया गया।

हाईवे पर वारदात से राहगीरों में थी चिंता
नेशनल हाईवे-30 पर रात के समय राहगीरों को रोककर लूटपाट की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। खासतौर पर परीक्षा देकर या अन्य जरूरी काम से देर रात लौटने वाले लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने के बाद वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालंधर निगम हाउस बैठक में हंगामा, मेयर ने डेढ़ मिनट में पास किए सभी प्रस्ताव

25 Aug 2026

बरेली: कलक्ट्रेट परिसर में दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

25 Aug 2026

अमृतसर में आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टरों-कर्मचारियों का प्रदर्शन

25 Aug 2026

फरीदकोट जेल में 41 ग्राम हेरोइन बरामद, 3 हवालाती और एक कैदी नामजद

राजकीय इंटर कॉलेज विकास नगर की छात्राओं ने अमर उजाला लखनऊ के प्रिंटिंग प्रेस का किया भ्रमण

25 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ में इंदिरा नगर के विकास भवन में सौरभ नर्सरी की ओर से लगाए गए पौधे

25 Aug 2026

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कोतवाली पहुंचे छात्र

25 Aug 2026
विज्ञापन

सोलन: परवाणू के उद्योग में कर्मचारियों को गेट पर रोकने का आरोप, दर्जनों ने दिया धरना

25 Aug 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ में बीएलओ से किया संवाद

25 Aug 2026

गोंडा में बीएसए दफ्तर में जुटे शिक्षक, पांच स्कूलों का भरा विकल्पच भरी जाएंगी रिक्तियां

25 Aug 2026

लुधियाना में नगर निगम हाउस की बैठक के दाैरान हंगामा

25 Aug 2026

अयोध्या में धान की बालियों और केले के तने के रेशे से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र

25 Aug 2026

सिरमौर: बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी, 20 प्रगणकों और 5 निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

25 Aug 2026

बाराबंकी में डंपर ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर

25 Aug 2026

VIDEO: कायाकल्प की हकीकत...1120 सरकारी स्कूलों में अधूरे मिले 19 मानक, डीएम ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

25 Aug 2026

VIDEO: प्रधान के घर से चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल चोरी, परिजन सोते रहे

25 Aug 2026

VIDEO: दबंगों ने जेसीबी से खोद डाली सड़क और सिंचाई का कुलावा

25 Aug 2026

मेजर दुर्गा मल्ल की 82वीं पुण्यतिथि पर डोईवाला में निकला पैदल मार्च

25 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर रोडवेज का सुरक्षा प्लान... हर चालक का होगा ब्रेथ टेस्ट, बसों की फिटनेस जांच अनिवार्य

25 Aug 2026

VIDEO: छावनी क्षेत्र में संकरी गलियों से भी हो सकेगा कूड़ा उठान

25 Aug 2026

VIDEO: आगरा से गुजरात-बिहार की राह आसान, 26 अगस्त से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

25 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी जारी, पूर्वांचल और बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत

25 Aug 2026

VIDEO: छिन गई कुर्सी, दफ्तर कुर्क, 'साहब' का फोन स्विच ऑफ! मानचित्र-शमन अटके, भटक रहे आवेदक

25 Aug 2026

VIDEO: खाना नहीं बनता, दूध के कहां दर्शन: जेन अल्फा ने खोल दी एमडीएम की पोल, हकीकत सुन चौंक जाएंगे

25 Aug 2026

VIDEO: आपके बाद भी जगमगाएगी किसी की दुनिया, 6 घंटे में दान हो सकेंगी आंखें

25 Aug 2026

VIDEO: मेधावियों का सम्मान, डीएम मनीष बंसल ने बढ़ाया हौसला; उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता पर मिलेंगे 21 हजार रुपये

25 Aug 2026

सुभाष गंज के गर्ग मेडिकल स्टोर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम

25 Aug 2026

हांसी में अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए छात्रों ने किया ऑनलाइन मतदान, पसंदीदा शिक्षकों को चुना

25 Aug 2026

फिरोजपुर में सतलुज दरिया में एक साथ दिखे तीन मगरमच्छ

सोनीपत में पौने चार साल में भी नहीं बना समन्वय, पार्षदों ने दी ताला लगाने की चेतावनी

25 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed