फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   German woman in love with Facebook friend, came to India with her daughter, got stranded when her visa expired

एमपी: फेसबुक फ्रेंड के प्यार में बेटी संग भारत आई जर्मन महिला, वीजा खत्म हुआ तो फंसी; भोपाल में पनाह

Sat, 12 Sep 2026 09:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Sep 2026 09:41 PM IST
सार

जर्मन महिला जेसिका 10 साल पुरानी फेसबुक दोस्ती के चलते बेटी संग भारत आई थी। 180 दिनों का टूरिस्ट वीजा खत्म होने और पैसे नहीं होने पर वह वापस नहीं लौट सकी। भोपाल गौरवी सेंटर में मां-बेटी को रखा गया है।

 

विज्ञापन
German woman in love with Facebook friend, came to India with her daughter, got stranded when her visa expired
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया की दोस्ती के चलते सात समंदर पार से भारत आई एक जर्मन महिला की प्रेम कहानी अब प्रशासनिक कार्रवाई और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया तक पहुंच गई है। करीब 10 साल पुरानी फेसबुक दोस्ती के चलते अपनी छोटी बेटी के साथ भारत पहुंची जर्मन नागरिक जेसिका का टूरिस्ट वीजा खत्म हो चुका है। जेब में पैसे नहीं होने के कारण वह स्वदेश लौटने में असमर्थ है। फिलहाल विदेशी महिला और उसकी बेटी को भोपाल के गौरवी सेंटर में रखा गया है। पुलिस प्रशासन दोनों को वापस जर्मनी भेजने की कानूनी प्रक्रिया में जुटा है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जर्मन महिला जेसिका की करीब एक दशक पहले जबलपुर निवासी युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और महिला ने पूर्व में युवक को जर्मनी भी बुलाया था। पिछले साल सितंबर में जेसिका अपनी बेटी के साथ 180 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। भारत प्रवास के दौरान जबलपुर का युवक दोनों मां-बेटी को कई जगहों पर घुमाता रहा।

विज्ञापन


पढ़ें: हेलीपैड का तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चों पर गिरा, चार साल की दिव्या की मौत; भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद महिला के पास वापस लौटने के लिए पैसे नहीं बचे। इसके चलते वह भारत में ही रुक गई। बिना वैध दस्तावेजों के रहने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

भोपाल महिला थाना पुलिस ने मामले में जबलपुर के युवक को तलब कर पूछताछ की है। सुरक्षा और देखभाल के मद्देनजर मां-बेटी को भोपाल स्थित गौरवी सेंटर में रखा गया है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार के अनुसार, जर्मन दूतावास और मुंबई स्थित संबंधित विभागों से पत्राचार किया गया है। प्राथमिकता महिला का वीजा एक्सटेंशन कराकर टिकट की व्यवस्था करना और उसे उसकी बेटी के साथ सुरक्षित जर्मनी भेजना है। पुलिस प्रशासन इस पहलू की भी जांच कर रहा है कि विदेशी नागरिक के भारत आने का वास्तविक उद्देश्य क्या था और जबलपुर के युवक के साथ उसके संबंधों की प्रकृति क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed