फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Digvijaya Singh arrives in Sagar meets patients affected by the toxic liquor tragedy at BMC

एमपी: सागर पहुंचे दिग्विजय सिंह, बीएमसी में जहरीली शराब कांड के मरीजों से मिले; सरकार पर साधा निशाना

Sat, 12 Sep 2026 09:58 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 09:58 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर के बीएमसी पहुंचकर जहरीली शराब कांड से प्रभावित मरीजों का हाल जाना। उन्होंने सरकार पर अवैध शराब कारोबार को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
MP: Digvijaya Singh arrives in Sagar meets patients affected by the toxic liquor tragedy at BMC
दिग्विजय सिंह पहुंचे अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को सागर पहुंचे। उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचकर जहरीली शराब कांड से प्रभावित और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उनके परिजनों से भी घटना को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन

जहरीली शराब कांड को लेकर दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार राजनीतिक संरक्षण में चल रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है, जिसके कारण आम लोगों की जान जा रही है।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से जहरीली शराब कांड में मृतकों के परिजनों को दी जा रही मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है, उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को मृतकों के परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हेलीपैड का तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चों पर गिरा, चार साल की दिव्या की मौत; भाई घायल

दिग्विजय सिंह ने बीएमसी में भर्ती मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना से प्रभावित लोगों को बेहतर उपचार मिलना चाहिए। साथ ही, इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

जहरीली शराब कांड के बाद सागर जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई है। इसी बीच दिग्विजय सिंह का सागर दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed