फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Two people including treasury officer riding a scooter were burnt alive in accident

खंडवा रोड पर भीषण हादसा: ओवरटेक के चक्कर में ई स्कूटर डंपर में घुसा, ट्रेजरी अधिकारी समेत दो लोग जिंदा जले

Sun, 05 Oct 2025 06:35 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 06:35 PM IST
Two people including treasury officer riding a scooter were burnt alive in accident

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से गुजर रहे इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर रविवार दोपहर को एक भीषण दुर्घटना में इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो लोगों के जिंदा जलने का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पहले इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार साइड से जा रही सवारियों से भरी एक बस को ओवरटेक कर आगे निकल रहे थे, लेकिन इस बीच उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वे सामने से आ रहे राखड़ से भरे एक डंपर से जा टकराए। हादसे के दौरान दोनों स्कूटी सवार बाइक समेत डंपर के टायरों में ही फंसकर अटक गई। इसी बीच बाइक की बैटरी ब्लास्ट हो गई और बाइक समेत डंपर में आग लग गई। वहीं इसी दौरान डंपर का बैलेंस बिगड़ा और वह भी बस से जा टकराया और सड़क से साइड होकर जलने लगा। यही नहीं हादसे के चलते राखड़ से भरे डंपर वाहन का चेचिस उसकी बॉडी छोड़ अलग हो गया, और बॉडी के पलटने से पूरे मार्ग पर राखड़ बिखर गई, जिससे धूल के गुबार उड़ते दिखे। वहीं डंपर की टक्कर से बस में भी नुकसान हुआ है और उसके शीशे टूट गए। हालांकि गनीमत रही कि सवारियों से भरी बस में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, और केवल दो से तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। 




ये भी पढ़ें-इंदौर में नए मालवा मिल ब्रिज की खामियों पर पेचवर्क, गेप पर लगाई सीमेंट

खंडवा जिले के मोरटक्का चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर हाइवे मार्ग पर रिलायंस पंप के सामने भीषण हादसा हो गया, जहां पर एक तेज रफ्तार राखड के डंपर, एक टू व्हीलर इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी और सवारियों से भरी बस आपस में बुरी तरह टकरा गए। इस दुर्घटना के बाद डंपर सड़क से साइड में उतर गया और दो पहिया स्कूटी भी डंपर के अंदर फंस गई, और उसमें आग लग गई। इसके बाद दोपहिया सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सनावद नगर पालिका के दमकल वाहन ने आग को बुझाया। इधर सूचना के बाद पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा भी मौके पर पहुंचे, और घटना के संबंध में जानकारी ली। 

हादसे के चलते हाईवे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों से घटना की सूचना मिलते ही मोरटक्का चौकी और सनावद थाने का पुलिस बल व्यवस्था संभालने में जुट गया। इसके साथ ही पुलिस ने किसी तरह ट्रक के टायरों के बीच फंसे दोनों जले हुए शवों को सनावद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटी (MP10 ZE 6708) पर सवार बड़वाह निवासी विनीत शर्मा (35) और उनके मित्र मोहसिन अली (40) की इस हादसे में जलने के चलते मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है। दोनों के शव एम्बुलेंस की सहायता से सनावद अस्पताल भेजे गए हैं। बता दें कि मृतक विनीत शर्मा खंडवा के ट्रेजरी ऑफिस में सहायक कोषालय अधिकारी के रूप में पदस्थ थे, जो रोजाना की तरह ही वापस अपने घर जा रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें-खंडवा हादसे का फरार ट्रैक्टर चालक हिरासत में, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई थी 11 की मौत



फोटो: विनीत शर्मा और सैयद मोहसिन अली

घटनास्थल पर अफरा-तफरी
सूचना मिलते ही पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा, ओंकारेश्वर तहसीलदार उदय मंडलोई और चौकी प्रभारी आशीष लाड पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने इस दर्दनाक हादसे के पीछे प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक दबाव को जिम्मेदार ठहराया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों से देशगांव से इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी हुई थी, लेकिन हाल ही में राजनीति दबाव में आकर खंडवा कलेक्टर ने इस मार्ग पर फिर से भारी वाहनों की अनुमति दे दी। नतीजतन, इस सड़क पर रोज़ाना ट्रकों और डंपरों की भरमार है, और दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।  

मोरटक्का एएसआई आशीष लाड ने बताया कि दुर्घटना में बड़वाह के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। 35 वर्षीय विनीत पिता महेश शर्मा आदर्श नगर कॉलोनी बड़वाह है, जो खंडवा ट्रेज़री मे कार्यरत हैं। वहीं दूसरे 40 वर्षीय मोहसिन अली शामिल हैं। दोनों ही यवाओं की मौत ट्रक के नीचे आने से स्कूटी में लगी बैटरी फटने के कारण हुई है, दोनों युवा जिंदा जल गए। स्कूटी सहित दोनों यवक ट्रक के नीचे खेत में दबे हुए थे, कुछ ही देर में स्कूटी की बैटरी फट गई और टायरों ने भी आग पकड़ ली। गंभीर रूप से घायल दोनों युवक निकल नहीं पाए और वहीं जिंदा जल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

05 Oct 2025

Mandi: सीटू का 11वां मंडी जिला सम्मेलन संपन्न, भूपेंद्र सिंह को तीसरी बार चुना गया जिला प्रधान

05 Oct 2025

अमृतसर का युवक इटली में लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

05 Oct 2025

मोगा में 150 ग्राम हेरोइन, पिस्तौल और 4 कारतूस के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

फिरोजपुर में बारिश से मंडी में पड़ी धान की फसल भीगी

विज्ञापन

चंडीगढ़ में हल्की बारिश... मौसम हुआ सुहावना

05 Oct 2025

रोहतक में युवक की बेरहमी से हत्या, पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

05 Oct 2025
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में रावण को जलाते नहीं लूटकर ले जाते हैं लोग, VIDEO

05 Oct 2025

Bilaspur: बिलासपुर में शुरू हुई हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बैठक

05 Oct 2025

Mandi: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना से आत्मनिर्भर हो रहे युवा, ई-टैक्सी पर 50 फीसदी उपदान

05 Oct 2025

Lucknow: 'यह भाजपा का कानून...' बरेली हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा को घेरा!

05 Oct 2025

MP Cough Syrup : छिंदवाड़ा में एक और बच्ची ने तोड़ा दम, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

05 Oct 2025

विश्व डॉल्फिन दिवस पर सरयू नहर में फंसी डॉल्फिन, वन विभाग और डब्लूडब्लूएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी

05 Oct 2025

थानो वन क्षेत्र में होप्लो कीट का कहर, साल के कई पेड़ सूखे

05 Oct 2025

महेंद्रगढ़ के कनीना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देशभक्ति और एकता का दिया सशक्त संदेश

लखनऊ में पथ संचलन के दौरान आयोजित गोष्ठी में विभाग प्रचारक ने स्वयंसेवकों को किया संबोधित

05 Oct 2025

लखनऊ में पिंक वेव ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता को निकाली गई विंटेज कार रैली

05 Oct 2025

कानपुर: टोल टैक्स कम होने के बाद कानपुर-सागर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी

05 Oct 2025

Kullu: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में बारिश ने डाला खलल, देवलु परेशान

05 Oct 2025

Farrukhabad: 50 मीटर तक बिखरा मलबा और वाहन...कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका

05 Oct 2025

अलीगढ़ की गंगीरी पुलिस ने ग्राम दभौरा में पत्नी की रस्सी से गला दबाकर हत्या में पति को किया गिरफ्तार

05 Oct 2025

रायबरेली में ड्रोनबाजों ने फैलाई दहशत, अब तक 90 ड्रोन पकड़े गए... 140 चिन्हित

05 Oct 2025

सीतापुर में बकरी ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म... देखने में इंसान के बच्चे की तरह; देखने वालों की लगी भीड़

05 Oct 2025

भिवानी में तेज हवाएं चलने से बिछी धान की फसल

05 Oct 2025

Rajasthan: करोड़ों का कारोबार पीछे छोड़ बढ़े आत्मिक शांति की ओर, उदयपुर में आज तीन जैन श्रावक लेंगे दीक्षा

05 Oct 2025

31 दिनों तक अनवरत निकलेगी प्रभातफेरी, VIDEO

05 Oct 2025

Jaipur: एसएमएस में रोबोटिक चमत्कार, किडनी ट्रांसप्लांट हुआ सफल, सरकारी अस्पतालों में जगी इलाज की नई उम्मीद जगी

05 Oct 2025

Tej Pratap Yadav on Prashant Kishor: सभी को आकर सीखने की जरूरत है, प्रशांत किशोर पर बिफरे तेज प्रताप यादव

05 Oct 2025

Una: रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, आलू की फसल में नई जान

05 Oct 2025

Lahaul and Spiti: लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, तापमान में भारी गिरावट

05 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed