फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News: Tractor driver wanted in Khandwa accident arrested; 11 killed during Durga idol immersion

Khandwa News: खंडवा हादसे का फरार ट्रैक्टर चालक हिरासत में, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई थी 11 की मौत

Sat, 04 Oct 2025 07:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 07:14 PM IST
सार

मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुए हादसे के बाद फरार ट्रैक्टर चालक को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
Khandwa News: Tractor driver wanted in Khandwa accident arrested; 11 killed during Durga idol immersion
खंडवा हादसे का आरोपी ट्रैक्टर चालक हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई 11 लोगों की मौत के बाद फरार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक (20) पुत्र सखाराम घटनास्थल से आठ किमी दूर धूलकोट वन क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी हादसे के बाद दो दिन से फरार था, जिसे कल गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीहोर रामलीला मंच: पहले परंपरा संरक्षण पर भाषण, विधायक के जाते ही फिल्मी गानों पर होने लगा अश्लील डांस, Video
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि नवदुर्गा उत्सव समापन के बाद पंडाना तहसील के पदला फाटा गांव में विजयादशमी के दिन यह हादसा हुआ। दुर्गा विर्सजन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में माता की मूर्ति लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को तालाब पर मौजूद कोतवार और अन्य लोगों ने पानी में वाहन ले जाने से मना किया था, लेकिन उसने चेतावनी नहीं मानी और यह हादसा हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है, अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने बताया कि हादसे के बाद चालक दीपक मौके से फरार हो गया था। घटना में घायल हुए चार लोगों का खंडवा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed