फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Patchwork on the flaws of the new Malwa Mill Bridge in Indore, cement applied to the gaps.

Indore: इंदौर में नए मालवा मिल ब्रिज की खामियों पर पेचवर्क, गेप पर लगाई सीमेंट

Sun, 05 Oct 2025 05:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 05 Oct 2025 05:50 PM IST
सार

जिस हिस्से में ब्रिज बना है, वहां दोनों तरफ की सड़कों को ढलान है। इसके चलते वहां वर्षाजल निकासी के लिए बड़ा चैंबर भी बनाया गया है। रविवार को ब्रिज के नीचे नाले की सफाई की गई और निर्माण सामग्री को हटाया गया। पुराने ब्रिज की ईटें भी नाले में पड़ी थी। 

विज्ञापन
Indore: Patchwork on the flaws of the new Malwa Mill Bridge in Indore, cement applied to the gaps.
पेंचवर्क किया नए ब्रिज पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मालवा मिल-पाटनीपुरा मार्ग पर बना नया ब्रिज लोकार्पण के बाद से ही चर्चा में है। ट्रैफिक के लिए ब्रिज खोले जाने के दूसरे दिन शहर में बारिश हुई और ब्रिज पर पानी भर गया। इसके अलावा ब्रिज के दोनों तरफ स्लैब और सड़क पर गेप होने से वाहन चालकों को दचके भी लग रहे थे। इस खामियों को लेकर नगर निगम की किरकिरी हो रही थी। इसके बाद अफसरों ने ठेकेदार कंपनी को ब्रिज की खामियां दूर करने को कहा।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: पेड़ों की हत्या पर मुंडन करवाया, इंदौर की रक्षा के लिए प्रार्थना की

विज्ञापन

रविवार सुबह ब्रिज के एक तरफ के हिस्से में बेरिकेड लगा दिए गए और गेप को सीमेंट के मिश्रण से भरा जा रहा था। यह काम चलते ट्रैफिक के बीच दिन में किया गया। उसे मजबूत होने और सूखने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। यदि उससे पहले उस पर यातायात शुरू हो गया तो फिर पेचवर्क टूट जाएगा। अब सोमवार को ब्रिज के दूसरे हिस्से में गेप को भरा जाएगा। इसके अलावा ब्रिज की जल निकासी के लिए बनाई गई नालियों की भी सफाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिस हिस्से में ब्रिज बना है, वहां दोनों तरफ की सड़कों को ढलान है। इसके चलते वहां वर्षाजल निकासी के लिए बड़ा चैंबर भी बनाया गया है। रविवार को ब्रिज के नीचे नाले की सफाई की गई और निर्माण सामग्री को हटाया गया। पुराने ब्रिज की ईटें भी नाले में पड़ी थी। उन्हें भी निकाला गया।



आपको बता दें कि ब्रिज निर्माण के कारण आठ माह से पाटनीपुरा मार्ग बंद था। व्यापारियों का भी नगर निगम पर दबाव था कि वे दीपावली त्यौहार से पहले ब्रिज आवागमन के लिए खोलें। इस कारण दशहरे के पर्व पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ब्रिज का लोकार्पण किया, लेकिन ब्रिज का कुछ काम बचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed