{"_id":"6795d10032208edf350059fd","slug":"on-republic-day-the-collector-hoisted-the-flag-and-saluted-the-parade-at-guru-govind-singh-stadium-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2561681-2025-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में हुआ गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम, जिला कलेक्टर ने फहराया झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में हुआ गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम, जिला कलेक्टर ने फहराया झंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:22 PM IST
Link Copied
भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में उस राष्ट्रीय पर्व को देश भर में बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भी कई जगह इस पर्व को मनाने के लिए नागरिक एकजुट हुए और बड़े ही शान के साथ भारत के गणतंत्र के प्रतीक तिरंगे को फहराया गया। इधर जिले का मुख्य कार्यक्रम नगर के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। जहां जिले के कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं गणतंत्र दिवस के इस मुख्य कार्यक्रम में जिले के समस्त जनप्रतिनिधि और अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आम जनता भी मौजूद रही।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक मनोज राय, खण्डवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े और जिले के समस्त अधिकारी भी मौजूद थे। साथ ही सभी धर्मों एवं राजनीतिक पार्टियों के मुखिया भी देश के गणतंत्र के इस पर्व को मनाने यहां पहुंचे हुए थे।
कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस पर खण्डवा के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में, 76वां गणतंत्र दिवस मनाते हुए, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के भाषण का वाचन किया, जिसे यहां बड़ी संख्या में कार्यक्रम देखने पहुंची जनता ने ध्यान से सुना और उसे पर जोरदार तालियों से मुख्यमंत्री का अभिवादन भी किया। वहीं इस दौरान जिला पुलिस बल के द्वारा रंगारंग परेड का भी इंतजाम किया गया था। इस परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक और थाना प्रभारी यातायात देवेंद्र सिंह परिहार ने किया। यहां जिला कलेक्टर ने झंडा वंदन के बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।