{"_id":"681218b8273f9e4a6b0c2ebf","slug":"three-members-of-an-inter-state-online-cricket-betting-gang-arrested-katni-news-c-1-1-noi1360-2892746-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: जयपुर में बैठकर चला रहे थे IPL सट्टा, पुलिस ने दबिश देकर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जयपुर में बैठकर चला रहे थे IPL सट्टा, पुलिस ने दबिश देकर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा
मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को जयपुर से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो लैपटॉप, सात एंड्राइड मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड, 13 पासबुक सहित लाखों का हिसाब-किताब जब्त किया है।
कटनी पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल की शाम झिंझरी पुलिस ने एक आरोपी को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलते पकड़ा था, जिनसे पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान के जयपुर से कनेक्शन होना बताया तभी एसपी अभिजीत रंजन ने माधवनगर पुलिस, साइबर सेल, सहित 5 लोगों की टीम बनाकर जयपुर भेजा। यहां होटल के कमरे में दबिश देते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दो आरोपी छत्तीसगढ़ से तो एक पंजाब का रहने वाला था, जिनसे सात मोबाइल, दो लैपटॉप, 13 बैंक पासबुक सहित 15 एटीएम कार्ड जब्त किए। इसके साथ ही लाखों का लेखा-जोखा मिला है, जिसकी जांच जारी है।
पूरे मामले कर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि माधवनगर की झिंझरी पुलिस ने 27 अप्रैल को करण सिंधी नामक शख्स को ऑनलाइन सट्टे में संलिप्त पाया था। जिसने पूछताछ में बताया कि उसे एक नंबर से ऑनलाइन सट्टे की ID उपलब्ध करवाई गई थी। उसके बाद कटनी पुलिस ने जयपुर से आरोपियों बृजेश सोनी, अमर बहादुर और ओंकार निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एमपी सही कई राज्यों के बुकी को ऑनलाइन सट्टा खिलाने के लिए आईडी उपलब्ध कराते थे। कटनी पुलिस आरोपियों पर सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।