{"_id":"6811e2a8b7a1e06a5f03ef44","slug":"video-in-the-police-school-program-asi-suresh-kumar-shared-knowledge-on-cyber-crime-with-the-students-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एएसआई सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम पर बांटा ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एएसआई सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम पर बांटा ज्ञान
फेसबुक आईडी पर प्रोफाइल को प्राइवेसी मोड पर रखना चाहिए। जिससे कोई भी हैकर एफबी आईडी को हैक न कर सके। अब तक सैकड़ों फेसबुक अकाउंट हैक कर हैकर लोगों को लाखों का चूना लगा चुके हैं। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के मुख्य आरक्षी बलविंदर ने ये जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि यदि आपके समक्ष कोई भी दुर्घटना घटित होती है तो तुरंत 112 पर कॉल कर सूचना देनी चाहिए। पुलिस चौकी शहर प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में नशे समाज का सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है। नशे की गत में युवा पीढ़ी धंसती जा रही है। इससे परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे हैं। आज का युवा खासकर चिट्टे, चरस और शराब के नशे में डूबकर अपना और परिवार का भविष्य खराब करने का काम कर रहे हैं। युवाओं को किसी भी प्रकार का नशा बेचने या करने वालों की शिकायत पुलिस में करनी चाहिए। कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना सबसे बड़ी चुनौतीपूर्ण कार्य बनता नजर आ रहा है। उन्होंनें बच्चों से अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से भी यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। कहा कि जरा सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बनती है। बताया कि नाबालिग बच्चों को स्कूटर, स्कूटी नहीं चलानी चाहिए। नाबालिगों के लाइसेंस न बनने पर किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर उनके और माता-पिता पर केस बनता है। एएसआई अजय कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि बाल्यकाल में बच्चों का दिमाग काफी तेज होता है। लिहाजा, उन्हें अपने माता-पिता, गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारियों को भविष्य में अपनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।