{"_id":"67d91f448ddc1e94df0401c5","slug":"a-young-man-from-katni-covered-a-distance-of-12km-wearing-skating-shoes-katni-news-c-1-1-noi1360-2736615-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Katni: तिरंगा लहराते स्केटिंग से भारत यात्रा कर रहे रुद्र, 12 हजार KM दूरी में नौ ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: तिरंगा लहराते स्केटिंग से भारत यात्रा कर रहे रुद्र, 12 हजार KM दूरी में नौ ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:28 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के कटनी जिले का एक युवक जो देश विदेश की यात्रा करता है। लेकिन ये यात्रा कोई ट्रेन, कार या साइकिल से नहीं बल्कि स्केटिंग शूज़ पहनकर करता है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम रुद्र कुमार पटेल है। जो विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम हरदुआ-कलां निवासी है, जिसने अब तक हजारों किमी की यात्रा ऐसे ही स्केटिंग से तय की है।
रुद्र कुमार पटेल ने बताया कि उसके द्वारा पूरे भारत में 12 हजार किमी की यात्रा स्केटिंग शूज़ पहनकर शहर-गांव से लेकर हाइवे की सड़कों से होकर गुजरा है। इस दौरान मेरे पास एक बैग पीठ में रहता है, जिसमें कुछ खाने का सामान और पहनने के कपड़े रखता हूं। इसके साथ तिरंगे लहराते हुए सभी स्थानों के दर्शन किया है। रुद्र पटेल ने आगे बताया कि उनके द्वारा महज चार महीने के भीतर ही 12 ज्योतिर्लिंग में से नौ ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर चुके हैं। वहीं, शेष बचे तीन स्थानों की यात्रा के लिए कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आगे की यात्रा हेतु परमिशन लेने आया हूं।
रुद्र पटेल ने बताया आगे कि यात्रा उसकी केदारनाथ, गुजरात, सोमनाथ और बद्रीनाथ की होगी। यह पूरी यात्रा मैं स्केटिंग शूज़ पहनकर पूरी करूंगा। पिछली यात्रा का जिक्र करते हुए रुद्र ने बताया कि पिछली बार नेपाल यात्रा के दौरान परमिशन को लेकर कई समस्या समाने आई थी। उस दौरान वहां की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। लेकिन इस बार की यात्रा में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। इसलिए आज वो परमिशन लेने कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। ताकि पूरा भारत स्केटिंग से घूमने का सपना पूरा कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।