फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   College students blackmailed in the name of objectionable photos and videos

MP News: 100 से अधिक छात्राओं को पुलिस बनकर फोन किया, कहा-शिकायत मिली है कि तुमने न्यूड व अश्लील फोटो भेजे हैं

Thu, 05 Sep 2024 09:58 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 09:58 PM IST
College students blackmailed in the name of objectionable photos and videos
शासकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं को मैसेज तथा ऑडियो-वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। छात्राओं को पुलिस कर्मचारी बनकर फोन किया गया था। इसके अलावा उनके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई थी। मदन महल पुलिस ने शिकायत कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक 100 से अधिक छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे गए हैं। 



गौरतलब है कि नेपियर टाउन स्थित महिला शासकीय महाविद्यालय की प्रथम से लेकर तृतीय वर्ष की छात्राओं को गत चार दिनों से मैसेज प्राप्त हो रहे थे। इसके अलावा उनके पास ऑडियो तथा वीडियो कॉल भी आ रहे थे। छात्राओं से रुपये की मांग करते हुए धमकी दी जा रही थी कि उनके अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें पुलिस कर्मी बनकर धमकी दी गई थी कि उन्होंने न्यूड व अश्लील वीडियो किसी व्यक्ति को भेजे हैं। उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है और वह उनके घर पहुंचने वाले हैं।

परेशान छात्रों ने इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। कॉलेज प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस से लिखित शिकायत की थी। मदन महल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। इस घटना से कॉलेज प्रबंधन तथा छात्राओं के परिजनों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

रुपये कराए ट्रांसफर
एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया था कि उनका नाम विक्रम गोस्वामी है। उसके मोबाइल में एक लिंक व ओटीपी आएगी। लिंक खोलने के बाद उसको फिर से फोन आया और कहने लगा कि उसके खिलाफ गोरखपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। उसने किसी को न्यूड व अश्लील फोटो भेजे हैं। वह पुलिस टीम के साथ उसके घर माता-पिता से मिलने आ रहा है। उसके द्वारा रुपये मांग गए थे। एक अन्य पीडित लड़की ने बताया कि उसके पास भी एक विक्रम गोस्वामी नाम व्यक्ति का फोन आया था। वह अश्लील फोटो भेजने लगा। फोन लगाकर उसने पैसों की मांग करते हुए कहा कि तुम्हारा नम्बर वायरल कर बदनाम कर दूंगा। दहशत में आकर उसने 15 सौ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।

धीरे-धीरे नाम आ रहे सामने
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि एक कॉलेज में पढ़ने वाली कई छात्राओं को फर्जी कॉल व मैसेज करते हुए रुपये की मांग की गई थी।आरोपियों ने आपतिजनक वीडियो व फोटो को वायरल तथा बदनाम करने की धमकी देते हुए रुपये मांगे थे। इसके अलावा फर्जी पुलिस कर्मचारी के नाम कर भी कॉल कर धमकी देते हुए रुपये की मांग करने संबंधी शिकायत भी आई है। एक छात्रा की शिकायत पर मदन महल पुलिस ने धोखाधड़ी तथा आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में दो छात्राओं द्वारा दहशत में आकर आरोपी को ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है और आरोपियों को ष्षीध्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छात्राओं के मोबाइल नंबर कैसे हुए लिंक
एक ही कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के नंबर पर धमकी भरे कॉल कर रुपये मांगे गए थे। एक ही कॉलेज की छात्राओं का नंबर आरोपियों तक कैसे पहुंचा। इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि कॉलेज में छात्राओं में एडमिशन, छात्रवृत्ति सहित अन्य तरह के आवेदन किए हुए थे। छात्राओं के डाटा बेस से आरोपियों तक उनके मोबाइल नम्बर पहुंचे होगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन, लंबित बिलों के भुगतान की मांग

05 Sep 2024

VIDEO : मऊ में इमाम हसन की याद में निकला जुलूस-ए-पचासा का जुलूस

05 Sep 2024

VIDEO : पुलिस अधिकारियों के पोस्टर लगाकर घूम रही महिला की गाड़ी सीज

05 Sep 2024

VIDEO : वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर बवाल, कैंट पर हुआ फिर हंगामा

05 Sep 2024

VIDEO : सुजानपुर में राजेंद्र राणा ने किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन

VIDEO : अंधेरे में बेची जा रही थी बाढ़ राहत सामग्री, ग्रामीणों के पहुंचते ही लेखपाल सहित अन्य फरार; प्रदर्शन

05 Sep 2024

VIDEO : भरवाई स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ शिक्षा संवाद

05 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : यूके निवासी ने स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, स्कूल प्रबंधन समिति ने किया धन्यवाद

05 Sep 2024

VIDEO : नेपाल से घुसपैठ करते 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, दिल्ली जाने के फिराक में थे

05 Sep 2024

VIDEO : गाजीपुर में अचानक ट्रैक्टर-ट्राली का ब्रेक फेल, टूटी चौराहे पर बनी डॉल्फिन की आकृति

05 Sep 2024

VIDEO : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- अधिवक्ता निधि की धनराशि बढ़ाने के चलते हो रहा विरोध

05 Sep 2024

Haryana Election 2024: भाजपा में उठे बगावत के सुर, इस्तीफों की लगी झड़ी

05 Sep 2024

VIDEO : बरेली नगर निगम में थप्पड़ मारने के विवाद ने पकड़ा तूल, पर्यावरण अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन

05 Sep 2024

VIDEO : रोहतक में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब बोले, टिकट न मिलने से आहत होना स्वाभाविक

05 Sep 2024

VIDEO : कासगंज की महिला अधिवक्ता की हत्या पर उबाल, बरेली में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

05 Sep 2024

VIDEO : पैतृक गांव में कर्ण अमर रहे के नारों के साथ हुआ शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

VIDEO : कानून मंत्री की मेहमान नवाजी से हाईकोर्ट बार में बढ़ी रार, बैठक में हंगामा व नारेबाजी

05 Sep 2024

VIDEO : अखिलेश यादव पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कसा तंज, जानिए क्या कहा

05 Sep 2024

VIDEO : चलती कार में लगी अचानक आग, जलकर खाक- जाम में घंटों जूझते रहे लोग

05 Sep 2024

VIDEO : संजौली के अवैध निर्माण मामले पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा ने किया प्रदर्शन

05 Sep 2024

VIDEO : हमीरपुर में पीजी के निरीक्षण को फील्ड में उतरेंगी टीमें

VIDEO : जम्मू के रामबन से श्रद्धालुओं का जत्था चंबा चौगान पहुंचा

05 Sep 2024

VIDEO : ऊना में घुघन स्कूल को बंद न करने के लिए पंचायत प्रतिनिधि जिलाधीश से मिले, सौंपा ज्ञापन 

05 Sep 2024

VIDEO : उपायुक्त ने 'उज्ज्वल ऊना' मुहिम का किया शुभारंभ, 'प्लास्टिक मुक्त ऊना' बनाने को प्रशासन की नवीन पहल

05 Sep 2024

VIDEO : सात सितंबर को खरकड़ा गांव में बुलाई शमशेर सिंह खरकड़ा ने पंचायत

05 Sep 2024

VIDEO : माइनर में मिली महिला अधिवक्ता की निर्वस्त्र लाश, पुलिस कर रही जांच

05 Sep 2024

VIDEO : Teachers Day: पहली बार बने टीचर, स्कूल के बाहर जमकर की मस्ती, देखें वीडियो

05 Sep 2024

VIDEO : संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

05 Sep 2024

VIDEO : सिढ़पुरा के ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

05 Sep 2024

VIDEO : नई अध्यक्ष के चार्ज ग्रहण करते ही प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर धरना शुरू, जमकर नारेबाजी

05 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed