Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Joint Team Seizes 871 Kg of Cannabis Worth Rs 4.35 Crore from Container; Two Arrested

जबलपुर में पकड़ा गया 4.35 करोड़ का गांजा: पेंट के डिब्बों के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे 871 किलो की खेप

Sat, 31 Oct 2026 09:43 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 09:43 PM IST
Jabalpur: Joint Team Seizes 871 Kg of Cannabis Worth Rs 4.35 Crore from Container; Two Arrested
जबलपुर क्राइम ब्रांच, गोसलपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश के झांसी की नारकोटिक्स विंग की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एनएच-30 पर मुस्करा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक कंटेनर से 871 किलो 95 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने कंटेनर में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से लाई जा रही थी और इसकी डिलीवरी मध्य प्रदेश के मैहर में होनी थी।

पेंट के डिब्बों के बीच छिपाकर रखी थीं गांजे की बोरियां
पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एनएच-30 पर मुस्करा मोड़ के पास जबलपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर को टीम ने देखा। पुलिस ने कंटेनर का पीछा किया और मोहतरा टोल के पास घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कंटेनर में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम धर्मवीर सिंह (45), निवासी जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) बताया। वहीं कंटेनर में सवार दूसरे व्यक्ति की पहचान विक्रम करमाकर (24), निवासी बालुरघाट (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। चालक ने कंटेनर को अपना बताया। तलाशी के दौरान कंटेनर में 412 पेंट के डिब्बे और 28 बोरियां रखी मिलीं। बोरियों की जांच करने पर खाकी रंग के टेप से लिपटे पैकेटों में गांजा मिला।

ये भी पढ़ें: उज्जैन: घर में बना रखा था पटाखों का गोदाम, सोशल मीडिया पर कर रहा था बिक्री, पुलिस ने ग्राहक बनकर मारा छापा

झांसी की नारकोटिक्स विंग भी मौके पर पहुंची
इसी दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी की नारकोटिक्स विंग की टीम भी कंटेनर को ट्रैक करते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए 28 बोरियों में रखा गांजा जब्त किया। तौल करने पर इसका कुल वजन 871 किलो 95 ग्राम निकला। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये बताई है।

ओडिशा के प्रभात साहू के कहने पर ला रहे थे गांजा
पुलिस पूछताछ में कंटेनर चालक धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के लड़के विक्रम के साथ 18 अक्टूबर को विशाखापत्तनम से माल लेकर निकला था। 19 अक्टूबर 2026 को उसे अंबाला के लिए रवाना होना था। इसी दौरान ओडिशा के बलांगीर निवासी प्रभात साहू ने उसे फोन कर मध्य प्रदेश में गांजे की खेप पहुंचाने के लिए कहा। चालक के मुताबिक वह पहले भी प्रभात साहू के कहने पर कई बार गांजे की खेप मध्य प्रदेश पहुंचा चुका है। इसके बदले उसे हर खेप के लिए एक लाख रुपये मिलते थे।

मैहर में होनी थी डिलीवरी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर को प्रभात साहू के यहां से गांजे की 28 बोरियां कंटेनर में लोड की गई थीं। प्रभात साहू ने उन्हें मध्य प्रदेश में मैहर पहुंचने से पहले जियो पंप के पास गांजा उतारने के लिए कहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 पेंट के डिब्बे और तस्करी में इस्तेमाल किया गया कंटेनर जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गांजे की खेप किसे सौंपी जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिलासपुर: 976 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा, अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

31 Oct 2026

कानपुर: सरसौल के पुरवामीर का ऐतिहासिक तालाब बना कूड़ा घर, सड़े कचरे से फैला संक्रामक बीमारियों का खतरा

31 Oct 2026

मंडी: उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

31 Oct 2026

दुर्ग: एआई तस्वीरों से शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

31 Oct 2026

गोरखपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रक्तदान शिविर, डॉक्टरों समेत लोगों ने किया रक्तदान

31 Oct 2026
विज्ञापन

ऊना: जोनल, जिला और राज्य स्तर पर चमके मॉडल स्कूल बहडाला के खिलाड़ी

31 Oct 2026

सोलन: चायल में टीबी मुक्त भारत अभियान में बलगम संग्रह बैग वितरित

31 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: चंबा की बेटी सीमा कुमारी को 1.99 करोड़ की पुरस्कार राशि, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

31 Oct 2026

वीडियो: मेडिकल कॉलेज चंबा में कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प

31 Oct 2026

Video: लखनऊ में तीन दिवसीय गोमती उत्सव को लेकर प्रेसवार्ता

31 Oct 2026

अंबेडकरनगर में लगातार दूसरे दिन बारिश ने उम्मीदों पर फेरा पानी, खेतों में गिरी खड़ी धान की फसल

31 Oct 2026

वीडियो: सीएमओ कार्यालय सोलन में आयोजित हुई ब्लॉक आशा वर्करों की कार्यशाला

31 Oct 2026

वीडियो: किन्नौर महोत्सव का दूसरा दिन लोकगीतों और पहाड़ी संगीत के नाम रहा

31 Oct 2026

अमृतसर में नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का कासो अभियान

31 Oct 2026

हाथस में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र का शुभारंभ

31 Oct 2026

बरेली: पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

31 Oct 2026

मंडी: भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिना और सुनील रहे अव्वल

31 Oct 2026

बिलासपुर: दो आदतन नशा तस्कर में मुक्त कारागार जबली में दाखिल

31 Oct 2026

सुंदरनगर: 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

31 Oct 2026

कुमार मंगलम बिड़ला ने बड़े सपने देखने का संदेश दिया, VIDEO

31 Oct 2026

कानपुर: पानी से भरे खेतों में चैनल हार्वेस्टर से हो रही धान की कटाई-मड़ाई

31 Oct 2026

कानपुर: संत शिरोमणि नामदेव जी के पावन पर्व पर गुरुद्वारे में बहेगी कीर्तन रसधारा

31 Oct 2026

कानपुर देहात में आवारा मवेशियों से परेशान किसानों का हल्लाबोल

31 Oct 2026

कानपुर लेदर मेले में छाया GPS वाला स्मार्ट पर्स, ओनर समीम ने बताई इसकी खासियतें

31 Oct 2026

बिलासपुर: एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही बैंक खाते से उड़ाई पूरी रकम, बरमाणा में साइबर ठगी

31 Oct 2026

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की हेलिकॉप्टर हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग

31 Oct 2026

जैतो से आप ने अमोलक सिंह पर फिर जताया भरोसा, लगातार दूसरी बार बनाया उम्मीदवार

औड़ी मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचे परियोजना कर्मी; VIDEO

31 Oct 2026

यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

31 Oct 2026

वीडियो: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय के खेल पदक विजेताओं को वितरित की पुरस्कार राशि

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed