{"_id":"6afd40c75ffe689e6c072019","slug":"bloody-incident-in-godri-mechanic-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-sickle-one-ear-also-cut-off-sisters-brother-in-law-and-nephew-accused-harda-news-c-1-1-noi1435-4945881-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोदड़ी में खूनी वारदात: मिस्त्री की दराती से गर्दन काटकर हत्या, एक कान भी काटा; बहन के जेठ और भतीजे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदड़ी में खूनी वारदात: मिस्त्री की दराती से गर्दन काटकर हत्या, एक कान भी काटा; बहन के जेठ और भतीजे पर आरोप
हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गोदड़ी में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। यहां 45 वर्षीय मिस्त्री राकेश यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने अपनी ही रिश्तेदारी में बहन के जेठ लालसिंह यदुवंशी और उसके बेटे जितेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
परिजनों के अनुसार, राकेश यादव मिस्त्री का काम करते थे। घटना वाले दिन वे गांव के पास स्थित स्कूल में निर्माण कार्य की साइट देखने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने कथित तौर पर पीछे से उन पर दराती से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गर्दन पर गंभीर वार किया और एक कान भी काट दिया। हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
आधे घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। राकेश खून से लथपथ हालत में पड़े थे। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन उनके मुताबिक करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
संपत्ति विवाद बना रंजिश की वजह!
मृतक के भाई मोहन यादव ने बताया कि करीब आठ साल पहले उनकी बहन ने आरोपी के भाई से प्रेम विवाह किया था। एक-दो साल पहले बहन के पति की मौत के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर बहन और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वे मोहन के परिवार के साथ रह रहे थे। बहन की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर न्यायालय में मामला भी चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों के मन में रंजिश थी। उन्होंने बहनोई की पूर्व में हुई मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
कर्ताना चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। मामले में जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। राकेश का शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।