Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   harda road accident two bikes collision three dead father son

हरदा में हादसा: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Wed, 18 Nov 2026 02:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 02:39 PM IST
सार

हरदा जिले के बरखेड़ी बस स्टैंड के पास दो बाइकों की भिड़ंत में कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र वर्मन और बाइक सवार दिलीप की मौके पर मौत हो गई। दिलीप का घायल बेटा आयुष भी भोपाल ले जाते समय दम तोड़ गया। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
harda road accident two bikes collision three dead father son
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरखेड़ी बस स्टैंड के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पिता और उनके मासूम पुत्र के अलावा तहसील कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
विज्ञापन


रहटगांव तहसील कार्यालय में पदस्थ 34 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र वर्मन देर रात तक कार्यालय का कामकाज निपटाने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे वे दो भाइयों में छोटे थे और उनकी चार साल की एक बेटी है। रात में देवेंद्र अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सिरकम्बा की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र वर्मन और दूसरी बाइक चला रहे 40 वर्षीय दिलीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, पुलिया से कार गिरने पर एक की मौत; पत्नी व दो बेटे घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे का इलाज कराने जा रहे थे दिलीप
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 40 वर्षीय दिलीप मूल रूप से सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बुराली के निवासी थे। वे बीते तीन साल से अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ सिरकम्बा गांव में खेत पर मजदूरी करते थे। दिलीप का बड़ा बेटा आयुष अपने दादा विश्राम के पास रहता था और इसी साल उसका दाखिला पहली कक्षा में कराया गया था। मंगलवार शाम को पटाखे की चिंगारी से आयुष झुलस गया था। दिलीप अपने घायल बेटे का उपचार कराने के उद्देश्य से उसे बाइक पर बैठाकर सिरकम्बा ला रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

भोपाल ले जाते समय मासूम ने तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक आयुष को राहगीरों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बालक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया। परिजन आयुष को लेकर भोपाल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed