{"_id":"67989bd3cf89df5ce307e9f7","slug":"so-much-happiness-after-meeting-at-toll-plaza-rapid-firing-of-joy-police-registered-the-case-and-canceled-the-arms-license-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2565904-2025-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Morena News: टोल प्लाजा का ठेका मिलने पर इतनी खुशी, ताबड़तोड़ की हर्ष फायरिंग; पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: टोल प्लाजा का ठेका मिलने पर इतनी खुशी, ताबड़तोड़ की हर्ष फायरिंग; पुलिस ने किया मामला दर्ज
मुरैना के दिमनी क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लगभग दो दर्जन लोग मौजूद हैं, जिनमें से कुछ लोग हाथों में बंदूक लेकर फायरिंग कर रहे हैं। घटना के दौरान किसी ने चुपके से इस वीडियो को रिकॉर्ड किया और बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मुरैना के दिमनी क्षेत्र के रतीरामपुरा टोल प्लाजा पर हर्ष फायर करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने रात में ही घर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अज्ञात की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को जब पता चला कि उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे, तो वे पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगने लगे। इधर पुलिस ने आरोपियों के शस्त्र जब्त कर लिए हैं और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर राजौरिया परिवार का टोल प्लाजा ठेका निरस्त करने की सिफारिश की है। इस घटना में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने जैसे ही रात में घर से उठाया, पुलिस को देखते ही चारों आरोपी गिड़गिड़ाने लगे और कान पड़कर ऐसी गलती दोबारा न करने की माफी मांगने लगे। इन चारों युवकों को डर है कि पुलिस अब इनके शस्त्र लाइसेंस तो निरस्त करेगी ही साथ में इन्हें टोल प्लाजा का जो ठेका मिला है, वह कहीं निरस्त न कर दिया जाएगा।
मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि सभी आरोपियों को रात में ही पकड़ लिया गया है। उनके शस्त्र जब्त और सीज कर दिए गए हैं। शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और कलेक्टर को टोल प्लाजा का ठेका निरस्त करने के लिए पत्र लिखा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।