फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Friendship began on Snapchat; after a refusal of marriage, a young man traveled from Gujarat to Gwalior

स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर शादी का दबाव: गुजरात से करवा चौथ का सामान लेकर ग्वालियर पहुंचा युवक, गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 09:14 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 09:14 PM IST
Friendship began on Snapchat; after a refusal of marriage, a young man traveled from Gujarat to Gwalior
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती को कथित तौर पर लगातार परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। ग्वालियर में रहने वाली युवती की पहचान करीब सात महीने पहले स्नैपचैट के जरिए गुजरात के अहमदाबाद निवासी साहिल पटेल से हुई थी। युवती का आरोप है कि बातचीत बंद करने के बाद भी युवक ने उसका पीछा करना, फोन और मैसेज करना जारी रखा। यहां तक कि वह गुजरात से करवा चौथ का सामान लेकर उसके घर पहुंच गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्नैपचैट से शुरू हुई बातचीत, फिर शादी का दबाव
पीड़िता के मुताबिक, करीब सात महीने पहले उसकी पहचान स्नैपचैट के जरिए अहमदाबाद निवासी साहिल पुत्र सतीश भाई पटेल से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच चैट और फोन पर बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद साहिल उस पर अपने दोस्तों से बातचीत नहीं करने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उसने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने शादी से इनकार कर दिया और उससे बातचीत बंद कर दी।

घर के सामने पहुंचकर छेड़छाड़ करने का आरोप
युवती की शिकायत के अनुसार, बातचीत बंद होने के बाद भी साहिल ने उसका पीछा करना और फोन व मैसेज के जरिए परेशान करना नहीं छोड़ा। आरोप है कि 14 जून 2026 को युवक युवती के घर के सामने पहुंच गया और वहां हंगामा किया। इस दौरान उसने युवती का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने खुद की नस काटने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी कथित तौर पर माफी मांगकर वहां से चला गया।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी
शिकायत के मुताबिक, इसके बाद भी युवती को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि रात में साहिल फिर उसके घर के सामने पहुंचा। उसने शादी नहीं करने पर युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी। युवती का कहना है कि आरोपी लगातार उसके घर आता रहा और गिफ्ट भेजकर भी उसे परेशान करता था। लगातार हो रही इस परेशानी के कारण उसके लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया था।

करवा चौथ का सामान लेकर गुजरात से ग्वालियर पहुंचा
युवती के मुताबिक, मामला तब और गंभीर हो गया जब साहिल गुजरात से करवा चौथ का सामान लेकर उसके घर ग्वालियर पहुंच गया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उस पर शादी करने का दबाव बनाया। लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर युवती ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया।

मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
युवती हिम्मत जुटाकर गोला का मंदिर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साहिल पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 78(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिलासपुर: एनएसएस शिविर में साहिल और आकांक्षा चुने गए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

23 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ का विधिवत स्नान, हार-श्रृंगार के बाद हुई मध्याह्न पूजा

23 Oct 2026

हमीरपुर में लहसुन और बरसीम का बीज पहुंचा, गेहूं के लिए किसानों का इंतजार जारी

गाजियाबाद में एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी

23 Oct 2026

देवरिया: राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर भड़के अधिवक्ता

23 Oct 2026
विज्ञापन

अर्थला स्थित कैलाश्वति इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी ऋजुल

23 Oct 2026

बिजली कर्मचारियों के साथ बैठक के लिए पहुंचे मंत्री अनिल विज

विज्ञापन

बस्ती: भाजपा की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान

23 Oct 2026

गुरुग्राम में झुकी इमारत सीधी करने का काम, 24 घंटे पुलिस तैनात

23 Oct 2026

नोएडा का एक्यूआई घटा, फिर भी प्रदूषण से राहत नहीं

23 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में आग से बचाव के इंतजामों पर सवाल, एग्जिट प्वाइंटों पर दुकानों का कब्जा

23 Oct 2026

करवा चौथ के लिए सजने लगे शिमला के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

23 Oct 2026

देवरिया: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

23 Oct 2026

मध्य प्रदेश: दीपावली से पहले मुरैना में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 375 किलो किशमिश जब्त

23 Oct 2026

महुली क्षेत्र में छह प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

23 Oct 2026

उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना...मिट्टी के ऊपर लगा दिया डामर

23 Oct 2026

खैर में मतदान केंद्र पर सांसद-प्रत्याशी ने किया निरीक्षण

23 Oct 2026

हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा

23 Oct 2026

स्नातक और शिक्षक विधान परिषद के मतदान को लेकर शिक्षकों में उत्साह

23 Oct 2026

फरीदाबाद में बीते दो दिनों से बिजली नहीं आने से लोग परेशान

23 Oct 2026

गुरुग्राम के बिजली निगम कार्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल जारी

23 Oct 2026

गौतमबुद्धनगर में एमएलसी चुनाव के लिए सुबह से हो रहा मतदान

23 Oct 2026

फरीदाबाद में निजीकरण के विरोध में हड़ताल का दूसरा दिन

23 Oct 2026

सिरमौर: नाहन में स्वागत गेट लगाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पत्थर और बोतलों से हमला

23 Oct 2026

पुलिस गेस्ट हाउस का हुआ लोकार्पण

23 Oct 2026

संतकबीरनगर: साइबर जागरूकता कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय

23 Oct 2026

नौतनवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमा में लगी आग

23 Oct 2026

एमएलसी चुनाव: आगरा के फतेहपुरसीकरी में दोपहर तक 25 फीसदी वोटिंग, मतदान केंद्र पर पहुंचे भाजपा सांसद

23 Oct 2026

VIDEO: मथुरा में डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

23 Oct 2026

VIDEO: एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, भाकियू ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

23 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed