{"_id":"67e8075597028ab61c016859","slug":"clash-between-rti-activist-ashish-chaturvedi-who-exposed-vyapam-scam-and-police-si-injured-in-the-fight-admitted-to-hospital-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2777629-2025-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News:RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी और पुलिस में झड़प,एसआई घायल,अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News:RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी और पुलिस में झड़प,एसआई घायल,अस्पताल में भर्ती
मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले में हुई गड़बड़ी का खुलासा करने वाले RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी और पुलिस के बीच झड़प हो गई। ये तब हुआ जब पुलिस कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामीली के लिए उनके घर पहुंची थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई जिसमें एक सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को चोटें आईं हैं। पुलिस ने एसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल सब इंस्पेक्टर के सिर और सीने में चोटें आईं हैं।
पुलिस का कहना है कि पूर्व में भी तीन बार आशीष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे। आशीष का घर झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्र बदनी में है। जब यहां पुलिस पहुंची तो आशीष भड़क गए। उन्होंने अपने पिता के साथ पुलिसकर्मी को धक्का दिया जिससे उसे चोटें आईं हैं। आशीष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार इससे पूर्व भी तीन चार बार आशीष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए आशीष वारंट की तारीख से पहले गायब हो जाता था। विगत 24 फरवरी, 6 मार्च और 20 मार्च को भी आशीष गायब हो चुका है। वहीं इस पूरे मामले में आशीष चतुर्वेदी का कहना है कि जानबूझकर उनके साथ यह सब किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।