{"_id":"6ad336fb8a9170a7290b7988","slug":"accused-escapes-from-custody-leaving-his-handcuffs-behind-after-attending-a-party-at-a-hotel-and-spending-the-night-at-a-relatives-place-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4842798-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: होटल में पार्टी की, रिश्तेदार के फ्लैट में रात गुजारी; हथकड़ी छुड़ाकर पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: होटल में पार्टी की, रिश्तेदार के फ्लैट में रात गुजारी; हथकड़ी छुड़ाकर पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी
छतरपुर में चोरी के आरोप में पकड़ा गया 30 वर्षीय बंदी सन्नी पाल ग्वालियर में पुलिस कस्टडी से हथकड़ी समेत फरार हो गया। आरोपी को हाथ में चोट के इलाज के लिए छतरपुर से ग्वालियर लाया गया था। आरोप है कि रात में इलाज नहीं होने के बाद पुलिसकर्मी उसे थाने में रखने के बजाय अपने रिश्तेदार के फ्लैट पर ले गए। यहीं पुलिसकर्मियों के सो जाने के बाद आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।
सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया के मुताबिक, छतरपुर पुलिस में पदस्थ आरक्षक विजय यादव, शुभम शर्मा और संदीप चोरी के मामले में पकड़े गए बंदी सन्नी पाल को लेकर ग्वालियर आए थे। सन्नी पाल उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके हाथ में चोट लगी थी, जिसके इलाज के लिए पुलिसकर्मी उसे ग्वालियर लेकर पहुंचे।
पुलिसकर्मी तड़के करीब 4 बजे बंदी को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें सुबह आने की सलाह दी गई। इसके बाद आरोपी को किसी थाने में सुरक्षित रखने के बजाय आरक्षक शुभम शर्मा अपने साथियों के साथ उसे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित लोटस विला में अपने भाई गौरव शर्मा के फ्लैट पर ले गया। जांच में यह भी सामने आया है कि पुलिसकर्मी बंदी को होटल लेकर गए थे, जहां उसे खाना खिलाया गया। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सन्नी पाल होटल में खाना खाते हुए दिखाई दे रहा है।
आरोप है कि होटल से लौटने के बाद पुलिसकर्मी बंदी को लेकर रिश्तेदार के फ्लैट पर पहुंचे। इसके बाद सभी वहां सो गए। सुबह करीब 7 बजे जब पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो सन्नी पाल वहां मौजूद नहीं था। उसकी हथकड़ी मौके पर पड़ी मिली। बंदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन सन्नी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई और पुलिसकर्मी विश्वविद्यालय थाने पहुंचे। मामले में फरार बंदी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में बंदी की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ड्यूटी के दौरान आरोपी को थाने में रखने के बजाय निजी फ्लैट पर ले जाने और उसकी निगरानी में चूक को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस अब होटल और फ्लैट से जुड़े साक्ष्यों के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फरार सन्नी पाल की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।