फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   He slapped his wife and father-in-law, then killed his brother-in-law by kicking him in the genitals

जीजा बना जल्लाद: पत्नी व ससुर को थप्पड़ मारे, बीच-बचाव करने गए साले की गुप्तांग पर लात मारकर की हत्या

Sat, 17 Oct 2026 03:09 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 03:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आंकड़िया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान जीजा गलिया कटारा ने कथित तौर पर अपने साले पप्पू गामड़ के गुप्तांग पर लात मार दी। घायल पप्पू की इलाज के बाद घर पर मौत हो गई। रावटी थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
He slapped his wife and father-in-law, then killed his brother-in-law by kicking him in the genitals
रतलाम में पत्नी से मारपीट कर रहे पति ने साले की जान ले ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपसी विवाद में रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम आंकड़िया में एक युवक ने अपने साले के गुप्तांग पर लात मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पहले आरोपी किसी बात को लेकर अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया था और उससे विवाद कर रहा था। ससुर बीच-बचाव करने गए तो उन्हें भी आरोपी ने थप्पड़ मार दिया। यह देख साला बीचबचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके गुप्तांग पर लात मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हैवानियत: गुना में 10 साल के बच्चे को जंगल में पेड़ से बांधकर पीटा, 12 घंटे तक बंधक रखने का आरोप
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय पप्पू गामड़ पिता भीमजी गामड़ के काका का निधन होने से उनके घर पर ग्राम आंकड़िया में 15 अक्तूबर 2026 को मौसर कार्यक्रम रखा गया था। वहां पप्पू गामड़ का जीजा आरोपी गलिया कटारा निवासी ग्राम सिंगत मउड़ा भी अपनी पत्नी के साथ मौसर कार्यक्रम में गया था। रात 9.45 बजे से 10 बजे के बीच आरोपी गलिया कटारा का किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। इस दौरान उसने पत्नी को थप्पड मार दिया था और डांटने कर रहा था। गलिया कटारा के ससुर भीमजी गामड़ बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी आरोपी गलिया कटारा ने थप्प़ड़ मार दिया और उनसे झगड़ा कर रहा था। तभी पप्पू गामड़ बीच-बचाव करने गया तथा जीजा गलिया कटारा को समझाने लगा तो गुस्से में आकर उसने पप्पू से भी विवाद किया और उसके मारपीट पर उतारू हो गया था। इस दौरान आरोपी गलिया कटारा ने अपने साले पप्पू गामड़ के गुप्तांग पर लात मार दी थी। इससे वह अचैत हो गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद परिजन पप्पू को घर ले गए थे, जहां 16 व 17 अक्तूबर की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश जारी
रावटी थाना प्रभारी मनीष डामर ने बताया कि दो दिन पहले पप्पू के काका के मौसर कार्यक्रम में आरोपी गलिया कटारा व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने आए ससुर को भी उसने थप्पड़ मार दिया था। वहीं जब साला पप्पू गामड़ बीच-बचाव करने आया तो आरोपी गलिया कटारा ने उसके गुप्तांग पर लात मार दी थी। इससे पप्पू बोहेश हो गया था। परिजन उसे रावटी के सरकारी अस्पताल ले गए थे, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। 16 अक्तूबर  दोपहर तबीयत ठीक लगने पर पप्पू को परिजन घर ले गए थे, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। आरोपी गलिया कटारा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed