{"_id":"68d3d96c3198f0f7740572c4","slug":"a-ruckus-erupted-at-the-sps-office-over-a-love-marriage-a-young-man-and-woman-exchanged-blows-and-punches-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3441818-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: एसपी ऑफिस में लव मेरिज को लेकर बवाल, युवक और युवती के चले लात-घूंसे, जमकर की एक दूसरे से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: एसपी ऑफिस में लव मेरिज को लेकर बवाल, युवक और युवती के चले लात-घूंसे, जमकर की एक दूसरे से मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 24 Sep 2025 10:39 PM IST
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लव मैरिज को लेकर जमकर बवाल हो गया। युवक-युवती के परिवार आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। गाड़ियों के बीच सड़क पर हंगामा देख राहगीर भी रुककर तमाशा देखने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को समझाइश देकर सड़क से हटाया। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती, जिसकी गुमशुदगी थाना हजीरा में दर्ज थी, हजीरा इलाके की रहने वाली है। जांच में पता चला कि वह 22 वर्षीय हर्ष श्रीवास्तव, निवासी गधाईपुरा (थाना हजीरा) के साथ है। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने आर्य समाज मंदिर में हर्ष श्रीवास्तव से शादी कर ली है। दोनों ही बालिग हैं और अपनी इच्छा से विवाह कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जब दोनों परिवार पहुंचे तो मामला गरमा गया और दोनों पक्ष भिड़ गए। बाद में पुलिस ने समझाया कि युवक-युवती बालिग हैं और अपने विवाह का निर्णय लेने में सक्षम हैं। यदि परिवार चाहे तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत होकर अपने-अपने घर चले गए। हालांकि, पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवक-युवती की लव मैरिज को लेकर दोनों परिवारों में हुआ हंगामा और मारपीट स्पष्ट दिखाई दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।