फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Youth abducted; 5–7 miscreants took him away in a Scorpio marked ‘Police’.

दतिया में बदमाशों के बुलंद हौसले: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, ‘पुलिस’ लिखी स्कॉर्पियो में डालकर ले गए 5-7 बदमाश

Thu, 24 Sep 2026 05:49 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 05:49 PM IST
Youth abducted; 5–7 miscreants took him away in a Scorpio marked ‘Police’.

दतिया में ग्वालियर-झांसी रोड स्थित हाड़ा पहाड़ पर दिनदहाड़े युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। करीब 5 से 7 बदमाशों ने सरेराह एक युवक को जबरन स्कॉर्पियो में डालकर अपने साथ ले गए। वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि बदमाश जिस स्कॉर्पियो से पहुंचे थे, उसका नंबर UP 93 BO 3238 है। खास बात यह है कि नंबर प्लेट के नीचे ‘पुलिस’ लिखा हुआ था। इसी वजह से शुरुआत में मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि शायद पुलिस की कोई कार्रवाई चल रही है। लेकिन जब युवक ने विरोध करते हुए चीखना-चिल्लाना शुरू किया, तब लोगों को मामला संदिग्ध लगा।

ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में तीन लाशें: मां पेड़ से लटकी मिली तो दो बच्चों के शव कुएं से बरामद; ससुराल-मायके पक्ष के अपने दावे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो से उतरे बदमाशों ने युवक के साथ गाली-गलौज की और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, लेकिन तब तक आरोपी उसे लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मंजीत सिंह चावला के निर्देश पर जिले के संबंधित थानों को अलर्ट किया गया। पुलिस टीमों को आरोपियों की घेराबंदी और पीछा करने के लिए लगाया गया।

पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी युवक को ज्यादा दूर नहीं ले जा सके। पुलिस का दबाव बढ़ता देख बदमाश युवक को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रोड के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने युवक को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। युवक के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में दशरथ यादव, शैलेंद्र यादव, विशाल यादव, संजू यादव, राघवेंद्र यादव और विकास यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों पर अपहरण, हत्या के प्रयास, राजीनामा के लिए दबाव बनाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: स्कूल गई दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों का आरोप- खोजने की जगह भगा रही पुलिस

24 Sep 2026

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में ट्रक और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, चालक समेत कई यात्री घायल; बस के उड़े परखच्चे

24 Sep 2026

ऊना: जटहेड़ी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ, परिसर में चलाया सफाई अभियान

24 Sep 2026

शिमला: राजधानी में भाजपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 10 गारंटियों को लेकर साधा निशाना; जमकर नारेबाजी

24 Sep 2026

कानपुर: अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2026 के लिए वोटिंग में दिखा उत्साह

24 Sep 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: चंद रुपयों के विवाद में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

24 Sep 2026

कानपुर: चकेरी में नशेड़ियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिगरेट के पैसे मांगे तो दुकानदार पर ताना जूता

24 Sep 2026
विज्ञापन

करनाल में प्रदेश स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 45 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

24 Sep 2026

नारनौल में नूंह रैली के लिए इनेलो ने कार्यकर्ताओं को दिया न्योता

रायबरेली पहुंचा सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी रथ

24 Sep 2026

मेरठ: आरजी डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग में नए सत्र के शुभारंभ पर हुआ हवन

24 Sep 2026

मोहाली में ईडी रेड पर भड़की आप, गमाडा दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

24 Sep 2026

लखनऊ में बादलों की आवाजाही जारी, कभी धूप कभी छांव का मौसम बना

24 Sep 2026

मंडी के 841 डिपुओं में अब 4जी मशीनों से बंटेगा राशन, 2जी की धीमी रफ्तार से मिलेगी राहत

24 Sep 2026

हमीरपुर के डांगकवाली चौक में कार से टकराया दूध का कंटेनर, टला बड़ा हादसा; 50 मीटर दूर जाकर रुका वाहन

हमीरपुर: सूखे कचरे की राख से बनेगी चॉक, गर्म धुएं से पैदा होगी बिजली; टौणी देवी स्कूल के छात्र ने बनाया अनोखा मॉडल

बिलासपुर: ऋषिकेश स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर सेवा और अनुशासन का संदेश, स्वयंसेवकों ने लिया सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

24 Sep 2026

मेरठ: नशा मुक्त भारत और स्वच्छ भारत अभियान के तहत आरजी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली रैली

24 Sep 2026

मुजफ्फरनगर: सुनसान गली से गुजर रही महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर आरोपी की तलाश

24 Sep 2026

अकाली दल का पंजाब सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए सवाल

24 Sep 2026

रायबरेली में डीसीएम के उपकरण पेटी से मिला कछुआ, पुलिस ने तालाब में छोड़ा

24 Sep 2026

रायबरेली पहुंचने से पहले जगह-जगह अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए पोस्टर

24 Sep 2026

Ashok Gehlot: ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, चुनाव आयोग के फैसलों पर गहलोत ने उठाए सवाल

24 Sep 2026

धार्मिक आधार पर की जाने वाली बयानबाजी पर लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद का आया बयान

24 Sep 2026

पीलीभीत: जंगल क्षेत्र में असम हाईवे पर धान से भरा ट्रक पलटा, सात घंटे बाद यातायात बहाल

24 Sep 2026

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

24 Sep 2026

कुरुक्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी

24 Sep 2026

विधायक के फार्म हाउस में दरिंदगी: केयरटेकर ने एसपी को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की

24 Sep 2026

सपा मुखिया अखिलेश यादव का पीडीए रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना

24 Sep 2026

हमीरपुर की गुरयाह सहकारी सभा में 10.38 करोड़ के गबन का खुलासा, ऑडिट में फर्जी ऋण और रिकॉर्ड में गड़बड़ी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed