फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Violent clash during Ganesh Visarjan in Datia; gunfire follows use of sticks and clubs; uncle-nephew injured.

अपराध: दतिया में गणेश विसर्जन के दौरान खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चली गोलियां, चाचा-भतीजे घायल

Thu, 24 Sep 2026 06:43 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 06:43 PM IST
Violent clash during Ganesh Visarjan in Datia; gunfire follows use of sticks and clubs; uncle-nephew injured.

दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मैथाना पाली गांव में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हो गई। गोली लगने से चाचा-भतीजा घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के भी 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक चौकपुरा के लोगों द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए नदी की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नदी के पास भैंस चराने गए अजय यादव और उनके चाचा वकील यादव का विसर्जन में शामिल लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और इसी दौरान फायरिंग भी की गई। गोली लगने से अजय यादव और उनके चाचा वकील यादव घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद घायलों को तत्काल इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में तीन लाशें: मां पेड़ से लटकी मिली तो दो बच्चों के शव कुएं से बरामद; ससुराल-मायके पक्ष के अपने दावे

घायल पक्ष ने मानवेंद्र उर्फ छुट्टी, रोहित, गजराज यादव, श्रीकांत यादव, हाकिम यादव, ऋषभ यादव और रघुराज यादव समेत अन्य लोगों पर गोली चलाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और फायरिंग की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों के अनुसार, चौकपुरा के लोगों ने खेरा पति मंदिर के पास गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। विसर्जन के दौरान नदी के पास दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। घटना में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिनका उपचार इंदरगढ़ अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ दोनों पक्षों के लोगों और घायलों से पूछताछ शुरू कर दी है। इंदरगढ़ टीआई गौरव शर्मा के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। घायलों का उपचार जारी है और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल गांव में हुए इस खूनी संघर्ष के बाद पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दलितों, वंचितों और अनुसूचित जातियों के अधिकारों पर विचार-विमर्श को लखनऊ में हुआ सेमिनार

24 Sep 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में आयजित विचार गोष्ठी को अनूप चंद्र पांडे ने किया संबोधित

24 Sep 2026

मेरठ: लाखों लोगों को बेघर होने से बचाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की

24 Sep 2026

मंडी में फोरलेन और पधर हाईवे से प्रभावित लोगों की समस्याओं पर जयराम ठाकुर ने उठाई आवाज, एनएचएआई को जल्द समाधान के निर्देश

24 Sep 2026

VIDEO: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बछरावां में पीडीए रथ पर सवार हुए, कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन

24 Sep 2026
विज्ञापन

पठानकोट में खेत से मिली हेरोइन

VIDEO: मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- अखिलेश के रथ पर ‘विजय भव’ की जगह लिखेगा ‘विनाश भव’

24 Sep 2026
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

24 Sep 2026

जींद के जुलाना में रिटायर्ड कर्मचारियों की हुई बैठक, 29 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालयों पर धरना देने का ऐलान

24 Sep 2026

बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के पास बनेगा राम द्वार, सवा करोड़ की लागत से होगा निर्माण

कानपुर: केडीए कॉलोनी के पास चालक का खतरनाक करतब, दो पहियों पर ट्रैक्टर उठाकर हवा में लहराया

24 Sep 2026

Rajasthan Politics: निकाय चुनाव के नतीजों पर BJP का मंथन, बागियों से लेकर मंत्रियों तक की होगी समीक्षा

24 Sep 2026

पंचकूला के स्कूल को बम से उड़ाने की मेल से मचा हड़कंप

24 Sep 2026

सोलन: नालागढ़ में एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संगठन की प्रांतीय बैठक, पेंशनरों की समस्याओं पर हुआ मंथन

24 Sep 2026

पिसावा में पति ने पत्नी की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

24 Sep 2026

सोलन मालरोड पर कांग्रेस की केंद्र के खिलाफ रोष रैली, भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध

24 Sep 2026

पीलीभीत: शानो-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-गौसिया, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

24 Sep 2026

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का भाजपा कार्यालय के बाहर हल्ला बोल, पुलिस ने ईको गार्डेन भेजा

24 Sep 2026

आयुर्वेदिक अचार से होगा हर बीमारी का उपचार, हिसार के गांव खेड़ी बर्की निवासी नरेश ने दी जानकारी

24 Sep 2026

शिमला जिला परिषद की बैठक में सड़क से लेकर बस सुविधा तक मुद्दे गूंजे, चौपाल-नेरवा सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का प्रस्ताव

24 Sep 2026

पंजाब मौसम: 26-27 सितंबर को बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत

कानपुर: पीएसी मोड़ पर नशे में धुत युवकों की दबंगई, पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश

24 Sep 2026

कानपुर: स्कूल गई दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों का आरोप- खोजने की जगह भगा रही पुलिस

24 Sep 2026

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में ट्रक और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, चालक समेत कई यात्री घायल; बस के उड़े परखच्चे

24 Sep 2026

ऊना: जटहेड़ी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ, परिसर में चलाया सफाई अभियान

24 Sep 2026

शिमला: राजधानी में भाजपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 10 गारंटियों को लेकर साधा निशाना; जमकर नारेबाजी

24 Sep 2026

कानपुर: अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2026 के लिए वोटिंग में दिखा उत्साह

24 Sep 2026

हमीरपुर: चंद रुपयों के विवाद में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

24 Sep 2026

कानपुर: चकेरी में नशेड़ियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिगरेट के पैसे मांगे तो दुकानदार पर ताना जूता

24 Sep 2026

करनाल में प्रदेश स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 45 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

24 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed