{"_id":"66dc67a25a9665c1e40b5259","slug":"a-girl-made-a-reel-in-the-district-hospital-which-is-going-viral-on-social-media-the-hospital-administration-is-talking-about-action-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2080642-2024-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: अस्पताल परिसर में रील बनाते युवती का वीडियो वायरल, प्रशासन करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: अस्पताल परिसर में रील बनाते युवती का वीडियो वायरल, प्रशासन करेगा कार्रवाई
छतरपुर जिला अस्पताल में एक युवती का रील बनाते और डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो कब बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने इसे गलत और अवैध बताते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही है, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के प्रयास करने का आश्वासन दिया है।
अस्पताल में मरीज इलाज करवाने जाते हैं, लेकिन यहां भी लोगों में रील बनाने की ललक रहती है। इससे ज़ाहिर होता है कि रील बनाने का चलन लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग यह भी नहीं देखते कि कौन सी जगह सही और कौन सी गलत। उचित-अनुचित देखे बिना ही रील बनाने लग जाते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती जिला अस्पताल परिसर के अंदर रील बनाते और डांस करते दिख रही है। ये वीडियो कब बनाया इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस मामले में हंगाम शुरू हो गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब अस्पताल प्रशासन जागा है। जिला अस्पताल छतरपुर के सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार का कहना है कि ऐसा वीडियो शाशकीय ऑफिस संस्थाओं में नहीं बनाना चाहिए। ये गलत और अवैध है। अब इस मामले कि जांच और कार्रवाई करवाने की बात कर रहे हैं। वहीं, इस बात का भी खयाल और ध्यान रखा जा रहा है कि ऐसा दोबारा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।