{"_id":"699efa95c985a97b6702949e","slug":"a-woman-along-with-her-lover-murdered-a-young-man-his-body-was-found-in-the-govindpura-forest-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3990674-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की युवक की हत्या, गोविंदपुरा के जंगल में मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की युवक की हत्या, गोविंदपुरा के जंगल में मिली थी लाश
भेल इलाके के स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में युवक की हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 46 वर्षीय ताराचंद पटेल मंडीदीप का रहने वाला था तथा मजदूरी किया करता था। तीन दिन पहले उसकी लाश गोविंदपुरा थानांतर्गत भेल के स्पोर्ट्स क्लब के पीछे जंगल में मिली थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। एआई द्वारा जनरेटेड फोटो प्रसारित करने के बाद मृतक की पहचान ताराचंद पटेल के रूप में हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि ताराचंद पिछले कुछ समय से एक महिला के संपर्क मेें था। पूर्व में इस महिला के कृष्णपाल नाम युवक से संबंध थे। महिला जब कृष्णपाल को छोड़कर ताराचंद से बात करने लगी तो कृष्णपाल ने अपने मन खुन्नस रखी तथा वह युवक का पीछा करने लगा। इसी दौरान उसे पता लगा कि वह और भी महिलाओं के संपर्क में है। इसकी जानकारी उसने महिला को दी तो वह नाराज हो गई और दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
योजना बनाकर की हत्या
योजना के तहत महिला ने ताराचंद को मिलने के लिए बुलाया और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पीछे जंगल एरिया में लेकर पहुंची। यहां उसके साथी युवक ने डंडा मारकर ताराचंद को बेहोश कर दिया और बाद में दोनों ने चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रानी अहिरवार और उसके प्रेमी कृष्णपाल यादव को गिरफ्तार किया है। रानी के पास से हत्या में प्रयुक्त हंसिया और मृतक का मोबाइल और कृष्णपाल के पास से मृतक की बाइक बरामद की गई है। रानी जहांगीराबाद क्षेत्र में और कृष्णपाल विदिशा जिले के शमशाबाद का रहने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।