Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Mother-son buried while digging soil for house plastering, both critically injured

एमपी: बैतूल में मिट्टी की खदान धंसी, काली मिट्टी खोद रहे मां-बेटे मलबे में दबे; दोनों की हालत गंभीर

Mon, 09 Nov 2026 04:56 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 04:56 PM IST
Mother-son buried while digging soil for house plastering, both critically injured

बैतूल शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेड़ीढाना में सोमवार सुबह मिट्टी की खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मकान की छपाई के लिए काली मिट्टी लेने गई मां-बेटे की जोड़ी अचानक मिट्टी के मलबे के नीचे दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय गेंदा बाई धरनेकर अपने 35 वर्षीय बेटे संजय धरनेकर के साथ सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से आधा किलोमीटर दूर काली मिट्टी लेने गई थीं। गांव में दीपावली से पहले घरों की छपाई का काम चल रहा है। इसी के लिए मां-बेटे मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी की खदान धंस गई और दोनों उसके मलबे के नीचे दब गए।

पढे़ं: मंदसौर में 62 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। उस समय तक मां-बेटे बेसुध हो चुके थे। ग्रामीणों ने निजी वाहन से दोनों को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों के शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। गेंदा बाई के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि संजय के पैर और सीने में चोट लगी है। दोनों की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई लोग इसी जगह से मिट्टी लेने आते हैं, लेकिन पहले कभी इस तरह का हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दीपावली पर जमकर आतिशबाजी, घरों में जलाए दीप

09 Nov 2026

तंबुओं के शहर में परिवर्तित होने लगा तिगरी गंगा मेला स्थल

09 Nov 2026

भव्य कलश यात्रा पर मनौटा से तिगरी तक हुई पुष्प वर्षा

09 Nov 2026

पटाखों की दुकान पर उमड़े खरीदार

09 Nov 2026

गोरखपुर: श्री श्याम मंडल न्यास ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह

09 Nov 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: पटाखे की चिंगारी से तीन कारों में लगी आग

09 Nov 2026

संतकबीरनगर: खेतों में पर्याप्त नमी देख किसानों ने शुरू की गेहूं की बुवाई

09 Nov 2026
विज्ञापन

जश्न की रात के बाद धुंधली हुई दिल्ली: पटेल नगर से पंजाबी बाग टर्मिनल तक धुंध की चादर, देखें वीडियो

09 Nov 2026

Video: जम्मू की अनाज मंडी में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

09 Nov 2026

Video: अंबेडकरनगर में सिपाही दीपक की विदाई में सम्मान न मिलने का आरोप, परिजनों ने जताई नाराजगी

09 Nov 2026

ग्वालियर: इधर पुलिस लोगों को समझाइश दे रही, उधर महिला आरक्षक ही चला रही कार्बाइड गन; एसपी ने किया निलंबित

09 Nov 2026

दिल्ली में धुएं का जानलेवा गुबार! AQI 400 पार, हवा में घुला जहर

09 Nov 2026

लुधियाना में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी

09 Nov 2026

बागपत: अमीरनगर सराय में किराना की दुकान में छत उखाड़कर चोरी, दो लाख रुपये ले गए चोर

09 Nov 2026

मेरठ: जैन बोर्डिंग में महिलाओं ने की आरती, सुख-शांति की कामना की

09 Nov 2026

मेरठ: देर रात तक हुई आतिशबाजी, धुएं से भर गया शहर का वातावरण

09 Nov 2026

लखनऊ: एक्सप्रेसव हादसे के शिकार लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम, बच्ची को खिलाया बिस्किट

09 Nov 2026

लखनऊ: एक्सप्रेसवे हादसा, घायलों से मिलने के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

09 Nov 2026

53 यात्रियों से भरी बस का भीषण हादसा! मची चीख-पुकार, कई मौतों की सूचना

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकरा गई कार, हादसे में छह लोग जिंदा जले

09 Nov 2026

गोंडा: पटाखा दुकान लगाने के लिए पुलिस ने मांगी रिश्तव, वायरल हुआ वीडियो

09 Nov 2026

VIDEO: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू

09 Nov 2026

VIDEO: दिवाली मनाने गांव आए थे भाई, घर के बंटवारे पर मच गया बवाल; दोनों पक्षों में मारपीट

09 Nov 2026

VIDEO: दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीओ ने किया पटाखा बाजारों का निरीक्षण।

09 Nov 2026

VIDEO: कम आवाज और सतरंगी रोशनी वाले पटाखों की मांग, बच्चों की पहली पसंद बने फैंसी पटाखे।

09 Nov 2026

झाबुआ में हादसा: मेघनगर में मोमबत्ती-अगरबत्ती के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

09 Nov 2026

बस्ती: दिवाली पर बिके करीब 2000 वाहन

09 Nov 2026

खंडवा: मालगांव में हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 10 से 12 लाख का नुकसान; दमकल पर देरी का आरोप

09 Nov 2026

बस्ती: दिवाली पर 10 से 6500 रुपये तक के पटाखों की हुई बिक्री

09 Nov 2026

जगरांव की मशहूर चावला बेकरी में लगी आग

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed