फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Half-day strike in Balaghat on September 3 to seek justice for the deceased Baiga children.

दवा विक्रेताओं का बड़ा फैसला: मृत बैगा बच्चों को न्याय दिलाने के लिए कल बालाघाट में आधे दिन की हड़ताल

Wed, 02 Sep 2026 10:52 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 10:52 PM IST
Half-day strike in Balaghat on September 3 to seek justice for the deceased Baiga children.

बालाघाट जिले के वनांचल क्षेत्रों में मासूम बैगा बच्चों की लगातार हुई मौतों के मामले को लेकर अब विभिन्न संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसीक्रम में बालाघाट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी 3 सितंबर को प्रस्तावित बालाघाट बंद को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश सोनी एवं पदाधिकारी प्रियांक वर्मा ने बुधवार 2 सितंबर को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मासूम बच्चों की मौत के मामले में शासन-प्रशासन को गंभीरता से जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत जैसी संवेदनशील घटना को केवल आर्थिक सहायता देकर समाप्त नहीं किया जा सकता, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक जिम्मेदारों की जवाबदेही निर्धारित करना जरूरी है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि बालाघाट जिले में मासूम बैगा बच्चों की दुखद मौत के बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति की स्पष्ट जवाबदेही तय नहीं होना बेहद चिंताजनक है। उनका कहना है कि यदि इतनी गंभीर घटना के बाद भी जिम्मेदारी निर्धारित नहीं की जाती है तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास प्रभावित होता है। संगठन ने मांग की कि शासन मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराए तथा लापरवाही सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण पर्व: प्रदेश के 7500 मंदिरों में सजावट, जानापाव में सीएम करेंगे परशुराम-श्रीकृष्ण लोक का भूमिपूजन

सिर्फ सहायता राशि से कुछ नहीं होगा 
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मृत बच्चों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराना अपनी जगह आवश्यक है, लेकिन इससे घटना की वास्तविक जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि सरकार को यह पता लगाने की जरूरत है कि आखिर किन परिस्थितियों में मासूम बच्चों की मौत हुई और समय रहते उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों नहीं मिल पाईं। घटना के कारणों की तह तक जाकर यदि कहीं प्रशासनिक या स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

संगठन ने कहा कि बच्चों की मौत के मामले में किसी निर्दोष व्यक्ति को कार्रवाई का सामना न करना पड़े, लेकिन जो भी वास्तव में जिम्मेदार हैं, उनके विरुद्ध त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत से जुड़ी घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां घटना के बाद शासन स्तर पर तत्काल कार्रवाई की गई थी। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में जांच के आधार पर जिम्मेदारी निर्धारित करना जरूरी है, ताकि निर्दोषों को परेशान किए बिना वास्तविक दोषियों तक पहुंचा जा सके।

29 मासूम बच्चों की मौत पर उठाए सवाल 
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बालाघाट में 29 मासूम बैगा बच्चों की मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की मृत्यु होना अत्यंत गंभीर और हृदयविदारक विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय घटना के प्रत्येक पहलू की जांच की जानी चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार, दवाओं की उपलब्धता, पोषण व्यवस्था और प्रशासनिक स्तर पर हुई संभावित लापरवाही सहित सभी बिंदुओं को जांच के दायरे में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की मौत को किसी भी स्थिति में सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार को संवेदनशीलता के साथ पूरे मामले की समीक्षा कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।

1 बजे तक दुकान रहेगी बंद
बालाघाट बंद को समर्थन देने के निर्णय के संबंध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बताया कि 3 सितंबर को जिले में प्रस्तावित बंद के दौरान एसोसिएशन से जुड़ी सभी दवा दुकानें दोपहर 1 बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान संगठन की ओर से दिवंगत मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। एसोसिएशन ने आम लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बंद को समर्थन देने की बात कही है। संगठन का कहना है कि बच्चों की मौत के मामले में न्यायपूर्ण जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर वह सामाजिक सरोकार के तहत बंद का समर्थन कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: भीटी हवेली गांव में गिरा जर्जर मकान, मलबे की चपेट में आकर चार ग्रामीण घायल

02 Sep 2026

कानपुर के गुजैनी मायापुरम में पांडु नदी का तांडव, जलस्तर बढ़ने से 500 घर प्रभावित

02 Sep 2026

सहारनपुर: अखिलेश यादव बोले-दान घोटाले में छोटे कर्मचारियों को जेल भेजा, बड़े नाम बच गए

02 Sep 2026

ज्वालामुखी: महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को बताए सफल व्यवसाय के गुर

02 Sep 2026

छत्तीसगढ़: सरगुजा में सावन जैसी झड़ी, अंबिकापुर के कई इलाकों में घुसा पानी; घुनघुट्टा डैम के तीन गेट खुले

02 Sep 2026
विज्ञापन

कोरबा: कटघोरा बाईपास में डीजल चोरों का धावा, चालक ने ट्रेलर से स्कॉर्पियो को मारी टक्कर; गाड़ी छोड़ भागे आरोपी

02 Sep 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में पुलिस ने बरामद किए 151 मोबाइल फोन, लोगों को लौटाए

02 Sep 2026
विज्ञापन

गंगरेल में 96% से ज्यादा पानी: दो गेटों से छोड़ा जा रहा चार हजार क्यूसेक पानी; महानदी किनारे अलर्ट

02 Sep 2026

VIDEO: फिरोजाबाद-टूंडला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मिनी रोडवेज बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, 18 यात्री घायल

02 Sep 2026

वीडियो : पालियों स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता

02 Sep 2026

महुली पुलिस ने की रात्रि गश्त

02 Sep 2026

गौरा बड़हरी में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी की मौजूदगी में जन चौपाल

02 Sep 2026

VIDEO: राम मंदिर के पक्ष में कानूनी लड़ाई में अहम योगदान, मदन मोहन पांडे को ट्रस्ट में मिली जगह

02 Sep 2026

वर्तमान में विपक्ष हताश और निराश: संजीव

02 Sep 2026

VIDEO: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल लांच

02 Sep 2026

VIDEO: जातिवार जनगणना की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, अलग प्रावधान और जातियों को विशिष्ट कोड देने की मांग

02 Sep 2026

VIDEO: लगातार बारिश से जलभराव, सई नदी उफान पर, जनजीवन प्रभावित

02 Sep 2026

VIDEO: आटागाड़ रेंज की नर्सरी के पास 13 घंटे बाद खुला नौटी-कर्णप्रयाग स्टेट हाईवे

02 Sep 2026

नंगल में बुलडोजर की मदद से हटाए गए अवैध खोखे

वीडियो: चंबाघाट के समीप कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और एंबुलेंस में टक्कर

02 Sep 2026

VIDEO: पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ, राम मंदिर की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था को नई दिशा देंगे

02 Sep 2026

अयोध्या: एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

02 Sep 2026

शाहजहांपुर: पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवक, गांव की समस्याओं के समाधान की मांग

02 Sep 2026

अव्यवस्था ने ली जान: एंबुलेंस ने दिया धोखा, फिर खराब सड़क से हो गई देरी, नतीजा-मां और जुड़वां बच्चों की मौत

02 Sep 2026

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

02 Sep 2026

Hathinikund Barrage: आर्मी की कश्ती डूबने के बाद जवान लापता, यमुना में सर्च ऑपरेशन जारी

बिलासपुर: जिले में बारिश ने फिर बढ़ाई मुसीबत, तीन करोड़ की चपत, सात मकानों को पहुंचा नुकसान

02 Sep 2026

बिलासपुर: बरोहा स्कूल में अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

02 Sep 2026

सीतापुर: खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, गृहस्थी और मवेशी लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे लोग

02 Sep 2026

मोगा के गांव बडूवाल को मिला मुख्यमंत्री खेल मैदान, रोजाना 150 के करीब बच्चे और युवा करते हैं फुटबॉल की प्रैक्टिस

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed