{"_id":"683071a4d538769441051362","slug":"she-was-selling-goods-of-death-with-mehendi-on-her-hands-police-took-big-action-against-smack-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2981168-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: हाथों में मेहंदी रचाकर बेच रही थी मौत का सामान, पुलिस की स्मैक पर बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: हाथों में मेहंदी रचाकर बेच रही थी मौत का सामान, पुलिस की स्मैक पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने पांच लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला के ऊपर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक महिला को स्मैक के साथ रंगेहाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की है और महिला के कब्जे से प्राप्त स्मैक की कीमत तकरीबन पांच लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला आदतन इस अवैध धंधे में लिप्त है और पूर्व में भी उस पर कार्यवाही हो चुकी है।
बता दें कि अशोकनगर में अवैध स्मैक का कारोबार फैलता जा रहा है। युवा पीढ़ी इस जानलेवा नशे के चंगुल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। पुलिस लंबे समय से स्मैक कारोबारियों को पकड़ने का जाल बिछा रही थी। गत रात्रि को पुलिस ने घेराबंदी कर बीच सड़क पर महिला को पकड़ा, जिसकी तलाशी में उसके पास से बड़ी मात्रा में प्योर स्मैक बरामद की गई। महिला हाथों में मेहंदी रचाकर मौत का सामान बेचने के लिए निकली थी लेकिन सिटी कोतवाली पुलिस की सूझबूझ के चलते पकड़ी गई।
गौरतलब है कि अवैध रूप से बेचे वा परिवहन किए जा रहे नशीले पदार्थों के लिए पुलिस पूर्व से अभियान चला रही है और चेकिंग पॉइंट्स लगाकर ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच लाख रुपये की स्मैक जब्त की है। वहीं महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।