{"_id":"68304102bb742e3e1f0c811e","slug":"video-traffic-policeman-beats-up-a-youth-in-public-in-rohtak-video-goes-viral-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में यातायात पुलिसकर्मी ने सरेआम युवक को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में यातायात पुलिसकर्मी ने सरेआम युवक को पीटा, वीडियो वायरल
वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक से हुए विवाद के बाद यातायात पुलिसकर्मी ने सरे राह युवक को पीटा। इस मारपीट एक वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस प्रकरण पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
दरअसल, शुक्रवार को पुराने शहर में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक का यातायात पुलिस कर्मी से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि नोकझोंक हो गई और युवक ने भी पुलिस से अभद्र भाष का प्रयोग कर दिया। इस पर युवक से हाथापाई हुई तो वह मौके से भागने लगा, लेकिन कई पुलिसकर्मियों ने दौड़कर युवक को काबू कर लिया। इसके बाद युवक को पीटते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के आला अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।