{"_id":"6afb026d5f68f1eaaa096afb","slug":"tribal-families-should-have-at-least-five-children-each-there-is-a-need-to-increase-the-population-anuppur-news-c-1-1-noi1222-4940146-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक के बोल: आदिवासी परिवारों में कम से कम पांच-पांच बच्चे होने चाहिए, जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के बोल: आदिवासी परिवारों में कम से कम पांच-पांच बच्चे होने चाहिए, जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:29 PM IST
Link Copied
पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने आदिवासी समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए परिवारों से कम से कम पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की है। 15 नवंबर को ग्राम पंचायत दूधी के ग्राम हर्रा में बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विशेष रूप से बैगा, सहरिया और भूमिया जनजातियों की घटती आबादी का मुद्दा उठाया। जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होता रहा।
विधायक ने कहा कि इन जनजातियों की जनसंख्या लगातार कम हो रही है। आगामी जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद आदिवासी समाज को अपनी वास्तविक जनसंख्या की स्थिति का पता चलेगा। उन्होंने नसबंदी के मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शासन के द्वारा नसबंदी योजनाओं का लक्ष्य भी आदिवासी समाज के लोगों से ही पूरा किया जाता है जबकि अन्य समाज के लोग इसका पालन नहीं करते हैं। जबकि वर्तमान में समाज को अपनी जनसंख्या बढ़ाने की आवश्यकता है।
विधायक के दो बेटे, उठे सवाल
अपने संबोधन में विधायक ने आगामी दिनों में विवाह करने वाले युवाओं और आदिवासी परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की अपील की। उनके इस बयान को लेकर जब सवाल किया गया कि उनके स्वयं के दो बच्चे हैं और वे दूसरों को पांच बच्चे पैदा करने की सलाह दे रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपना परिवार बढ़ाया था, उस समय आदिवासी समाज की जनसंख्या की स्थिति बेहतर थी। लेकिन वर्तमान में जनसंख्या दर लगातार घट रही है।
आदिवासियों को होना होगा जागरूक
उन्होंने आशंका जताई कि आदिवासी जनसंख्या में गिरावट का असर भविष्य में आरक्षण के साथ-साथ समाज की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे आदिवासी अल्पसंख्यक होने की कगार पर पहुंच सकते हैं यदि भविष्य को लेकर अभी से नहीं चेते तो परिणाम आदिवासी समाज के लिए बेहतर नहीं होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।