Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Images of sports are being carved onto the stadium walls; the city will be brightened by the colors.
{"_id":"6afaf614478418aa040f460c","slug":"video-images-of-sports-are-being-carved-onto-the-stadium-walls-the-city-will-be-brightened-by-the-colors-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम की दीवारों पर उकेरी जा रही खेलों की तस्वीरें, रंगों से निखरेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम की दीवारों पर उकेरी जा रही खेलों की तस्वीरें, रंगों से निखरेगा शहर
स्टेडियम की दीवारों पर उकेरी जा रही खेलों की तस्वीरें, रंगों से निखरेगा शहर
ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास दीवारों पर बनाई जा रही स्पोर्ट्स थीम आधारित पेंटिंग
गुरुग्राम। शहर के सौंदर्यीकरण को नया रूप देने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से मेडिसिटी रोड पर विशेष पहल की जा रही है। ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास सड़क किनारे की दीवारों को खेलों पर आधारित आकर्षक चित्रों से सजाया जा रहा है। इन रंगीन पेंटिंग के माध्यम से शहर के शहरी परिवेश को सुंदर बनाने के साथ खेल भावना को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।
दीवारों पर बनाई जा रही पेंटिंग में खेलों से जुड़े विभिन्न दृश्य और थीम शामिल की जा रही हैं। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को आकर्षक कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। जीएमडीए का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थानों को सुंदर और रचनात्मक स्वरूप देना है। ताऊ देवी लाल स्टेडियम के नजदीक होने के कारण इस सड़क पर खेल आधारित चित्रकारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। शहर के अंडरपास और फ्लाई ओवर पर भी इसी प्रकार से अगल-अलग प्रकार की पेंटिंग कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।