{"_id":"6afaf5102598dee43c08c1d6","slug":"video-charging-stations-at-greater-noida-depot-are-inadequate-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा डिपो में चार्जिंग स्टेशन नाकाफी: बसों को एक से दो घंटे करना पड़ रहा इंतजार, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा डिपो में चार्जिंग स्टेशन नाकाफी: बसों को एक से दो घंटे करना पड़ रहा इंतजार, देखें रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा डिपो में सिटी ई-बसों को चार्ज करने के लिए बने स्टेशन पर सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। स्टेशन की दो चार्जिंग मशीनें खराब होने से बसों को चार्जिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दोपहर के समय एक साथ 15 से 20 बसें पहुंचने पर कई बार एक से दो घंटे बाद नंबर आता है। वहीं, चार्जिंग में चार से पांच घंटे तक लगने से बसें लंबे समय तक खड़ी रहती हैं। इससे बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। चालकों ने चार्जिंग प्वाइंट बढ़ाने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा डिपो परिसर में सिटी ई-बसों को चार्ज करने के लिए कुल 10 मशीनें लगाई गई हैं। यहां प्रतिदिन करीब 40 से 50 बसें चार्जिंग के लिए पहुंचती हैं। दोपहर के समय बसों की संख्या बढ़ने से स्टेशन पर दबाव बढ़ जाता है। एक के बाद एक बसों के पहुंचने से चार्जिंग के लिए कतार लग जाती है। ऐसे में चालकों को अपनी बारी आने के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। चार्जिंग प्रक्रिया पूरी होने में भी कई घंटे लग जाते हैं।
ई-बस चालकों का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन पर पर्याप्त मशीनें नहीं होने से उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है। कई बार बस को चार्ज कराने में चार से पांच घंटे तक लग जाते हैं। इस दौरान बस रूट पर नहीं चल पाती, जिससे संचालन पर असर पड़ता है। चालकों ने मांग की है कि चार्जिंग मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि बसों को समय पर चार्ज कर रूट पर भेजा जा सके।
-सिटी ई-बसों के चार्जिंग प्वाइंट बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। चार्जिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ने के बाद बसों को चार्ज करने में आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी।- राजेश वर्मा, एआरएम, सिटी ई-बस डिपो, नोएडा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।