{"_id":"6afaf48a19210aefb30ef3ea","slug":"video-video-mabil-lkashana-na-khal-apaharanae-ka-raja-kashab-sa-yavaka-bramatha-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोबाइल लोकेशन ने खोला अपहरण का राज, कौशांबी से युवक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोबाइल लोकेशन ने खोला अपहरण का राज, कौशांबी से युवक बरामद
तिलोई। शाहमऊ से अगवा अंसार अहमद को पुलिस ने सोमवार को कौशांबी से सकुशल बरामद कर लिया। रविवार को उसे कार सवार लोग जबरन उठा ले गए थे। पिता की तहरीर पर मोहनगंज थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन खंगाली। कौशांबी में लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और युवक को मुक्त कराया।
क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर मोहनगंज पुलिस की टीम कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र पहुंची। दारानगर फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर एक काली स्विफ्ट कार खड़ी दिखाई दी। इसी दौरान कार के भीतर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर कार का दरवाजा खुलवाया तो पिछली सीट पर एक युवक दो लोगों के बीच बैठा मिला। उसके दोनों हाथ गमछे से बंधे थे और मुंह पर मास्क लगा था। पूछताछ में उसने अपना नाम अंसार बताया। पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से कामरान उर्फ चांद निवासी मस्ताना मार्केट, करेली, रूमी अहमद निवासी दरियाबाद और आतिफ निवासी खुल्दाबाद, प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी में डिग्गी से बांस का डंडा मिला। घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, गमछा और मास्क भी बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
यह था मामला: मोहनगंज क्षेत्र के आबादी कोट मजरे शाहमऊ निवासी अंसार अहमद रविवार को सामान लेने शाहमऊ बाजार गया था। इसी दौरान अर्टिगा कार से पहुंचे लोग उसे जबरन बैठाकर ले गए थे। अंसार के पिता निसार अहमद ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा प्रयागराज निवासी कामरान के यहां काम करता था। काम के दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद अंसार को अगवा कर लिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।