फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Body of middle-aged man missing for two days found in well, stones tied around neck

हत्या या आत्महत्या: दो दिन से लापता अधेड़ का शव कुएं से किया बरामद, गले में बंधे थे 20 किलो के पत्थर

Sat, 17 Oct 2026 07:25 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 07:25 PM IST
Body of middle-aged man missing for two days found in well, stones tied around neck

जिले के करनपठार थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी चक्कीटोला गांव में शनिवार को दो दिन से लापता 48 वर्षीय अधेड़ का शव एक कुएं से बरामद किया गया। मृतक के गले में गमछे से करीब 20 किलोग्राम वजन के पत्थर बंधे मिले। इस स्थिति को देखकर ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने हैरानी जताई। परिजनों ने घटना को लेकर संदेह व्यक्त किया है, उन्होंने किसी से विवाद या दुश्मनी होने से इनकार किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान रमेश सिंह पिता लामू सिंह निवासी देवरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रमेश सिंह 15 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसका खेत घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। परिजनों के मुताबिक, वह अक्सर शाम या रात तक घर लौट आता था, लेकिन उस दिन वापस नहीं आया। पहले परिजनों को लगा कि वह रात में लौट आएगा, लेकिन अगले दिन भी उसका कोई पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें- नल-जल योजना पर कांग्रेस के सवाल: योजना में 3200 करोड़ खर्च,काम सिर्फ 500 करोड़ का?,काम का मिलान कराने की मांग

कुएं के पास मिला जूता और पैनारी
रमेश के नहीं मिलने पर परिजनों ने खेत और नदी किनारे उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 16 अक्टूबर की रात करनपठार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह मृतक का बड़ा भाई फिर से तलाश करने खेत की ओर निकला। इसी दौरान घर से करीब तीन किलोमीटर दूर किसान शिवचरण सिंह गोंड के खेत में बने कुएं के पास उसे रमेश का जूता और मवेशियों को हांकने के काम आने वाली पैनारी दिखाई दी। इन वस्तुओं को देखकर बड़े भाई को आशंका हुई कि रमेश कुएं में गिर गया होगा। उसने तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। कुएं में पानी अधिक होने के कारण शव की तलाश के लिए जिला मुख्यालय अनूपपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।

20 फीट गहरे कुएं से निकाला शव
एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। शनिवार को रेस्क्यू अभियान चलाकर लगभग 20 फीट गहरे पानी से शव बाहर निकाला। शव के गले में गमछा लिपटा था, जिससे करीब 20 किलोग्राम वजन के तीन पत्थर बंधे हुए थे। एक छोर पर लगभग 10 किलोग्राम तथा दूसरे छोर पर करीब 5-5 किलोग्राम के दो पत्थर बंधे मिले। एसडीआरएफ प्रभारी राम नरेश भवेदी के अनुसार, शव करीब दो दिनों से पानी में रहने के कारण फूल गया था। पत्थर बंधे होने के कारण शव पानी की सतह पर नहीं आ पाया और नीचे दबा रहा। कुएं के पानी की ऊपरी सतह पर अधिक बुलबुले दिखाई देने के बाद अंदर शव होने का संदेह भी हुआ। रेस्क्यू अभियान में सैनिक अनुज कुमार, सुनील सिंह, प्रहलाद सिंह, बालेन्द्र कुमार, शिवप्रताप, धन सिंह और बृजभान सिंह शामिल रहे। शव को बाहर निकालने के बाद एसडीआरएफ टीम ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति
विवेचक एसआई धनेश्वर पटेल के अनुसार, पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए बेनीबारी स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रमेश सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। उन्होंने गांव में किसी से विवाद या दुश्मनी होने की जानकारी से भी इनकार किया है। कुएं में शव मिलने और गले में पत्थर बंधे होने की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर साउथ मैदान पर अंडर-15 क्रिकेट खिलाड़ियों को मिले खास टिप्स

17 Oct 2026

अपना दल के संस्थापन सोनेलाल की जयंती पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने पिता के संघर्षों को गिनाया

17 Oct 2026

वीडियो: गुरुजी का तबादला होने पर भावुक हुए विद्यार्थी, विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगे

17 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट के 13 नशा हॉटस्पॉट पर पुलिस की दबिश, एसएसपी ने संभाली कमान

भिवानी में पांचवें दिन श्रवण लीला और राम-भरत मिलाप का मंचन, भावविभोर हुए दर्शक

17 Oct 2026
विज्ञापन

भिवानी में सात दिन के संघर्ष के आगे झुका प्रशासन, विधायक ने जूस पिलाकर करवाया आमरण अनशन समाप्त

17 Oct 2026

भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय के बाहर फूंका सरकार का पुतला

17 Oct 2026
विज्ञापन

पुष्कर के बाद बेरी में उत्तर भारत का सबसे बड़ा पशु मेला सजा, झज्जर में पशुओं की बिक्री शुरू

रोहतक में धान खरीद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

17 Oct 2026

फतेहाबाद में अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान जारी, अब तक 8,02,430 क्विंटल खरीद; भड़के किसान

17 Oct 2026

चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती पर सीबीआई रेड पर बवाल

वीडियो: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में धूमधाम से मनाया दशहरा उत्सव

17 Oct 2026

शाहजहांपुर: बंदीगृह में मौत का मामला, विधायक के आने तक परिजनों ने रोका दीपक का अंतिम संस्कार

17 Oct 2026

पीलीभीत: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

17 Oct 2026

VIDEO: गरीब नगर रतनपुरा: बिना नोटिस रातों-रात 5 मकान ढहाने पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा, नगर निगम पहुंचकर अफसरों को घेरा

17 Oct 2026

VIDEO: मां भगवती के नौ स्वरूपों की आराधना के बाद निकली भव्य शोभायात्रा

17 Oct 2026

वीडियो: पहाड़ों की रानी में सुहावने माैसम के बीच सैलानियों ने की रिज-मालरोड की सैर

17 Oct 2026

कांगड़ा: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

17 Oct 2026

सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा की अलख जगा रहीं सुधा कुलकर्णी, गरीब बच्चों को दे रहीं निशुल्क कोचिंग

17 Oct 2026

दिल्ली: आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस की टक्कर से एक शख्स की मौत, जांच के लिए मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

17 Oct 2026

कानपुर: बच्चों ने किया रामलीला का मंचन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

17 Oct 2026

वाराणसी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, VIDEO

17 Oct 2026

मेरठ: देवनागरी डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता, बड़ौत और मेरठ कॉलेज के बीच रोमांचक मुकाबला

17 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मृतक महेश की भाभी ने लगाए गंभीर आरोप

17 Oct 2026

नोएडा गोल्फ कोर्स के चुनाव में मतदान जारी, छह सीटों पर13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

17 Oct 2026

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में जेन जी अगेंस्ट ड्रग कार्यक्रम आयोजित

कैमरामैन से धक्कामुक्की पर पत्रकारों का रोष प्रदर्शन

17 Oct 2026

शाहजहांपुर: कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजन शुरू, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरे भक्ति के रंग

17 Oct 2026

रोहतक में महिला महाविद्यालय में डांडिया उत्सव की धूम, डीजे पर थिरकीं छात्राएं

17 Oct 2026

हांसी में किसानों ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव, सीएम नायब सैनी का पुतला फूंका

17 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed