{"_id":"6aa0efed09dc000ef303fa7b","slug":"video-yapa-ma-rama-vanagamana-patha-para-mal-khamaya-abhayatao-ka-khalfa-kararavaii-ka-aathasha-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में राम वनगमन पथ पर मिलीं खामियां, अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में राम वनगमन पथ पर मिलीं खामियां, अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
राम वनगमन मार्ग पर खामियां सामने आने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ओमकार भारती और अधिशासी अभियंता रवींद्र पाल सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। इस मार्ग के अवतारपुर से सिंहरौर-उपरिहार हिस्से पर फ्लाईओवर के स्लैब में बड़ी खामियां मिली थीं।
यह हिस्सा करीब 14 किमी लंबा है। करीब डेढ़ किमी लंबाई में साइड के बंधे और ढाल क्षतिग्रस्त मिला है। थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट में गुणवत्ता खराब पाई गई। यह सड़क पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग करवा रही है। इसमें ठेकेदार को डिबार (ब्लैक लिस्ट) करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भी पत्र भेजा गया है।
ठेकेदार पूरी सड़क की रिपेयर अपने खर्च पर करेगा। जिस संस्था के पास इस संस्था की क्वालिटी की निगरानी की जिम्मेदारी थी, उसे भी काली सूची में डालने के लिए लिख दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।