फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajbhar takes a dig at Akhilesh, says he changes his formula every day; adopting the color blue won't secu

यूपी: राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- वो रोज बदलते हैं फॉर्मूला, नीला रंग अपनाने से दलित वोट नहीं मिलने वाला

Wed, 09 Sep 2026 03:19 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 09 Sep 2026 03:19 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि नीला रंग अपनाने से दलित वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने अखिलेश पर बार-बार राजनीतिक फॉर्मूला बदलने का आरोप लगाया। राजभर ने सपा पर दलित हितों की अनदेखी, योजनाओं के नाम बदलने और अनुशासनहीनता को लेकर भी हमला बोला।

विज्ञापन
UP: Rajbhar takes a dig at Akhilesh, says he changes his formula every day; adopting the color blue won't secu
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केवल नीला रंग अपना लेने से दलितों का वोट नहीं मिलेगा। राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के गठन पर उन्होंने कहा कि सेना को वह 24 वर्षों से चला रहे हैं। उनके मुताबिक संगठन में एक लाख सैनिक और 21 हजार कमांडर हैं, जिनकी वर्दी भी अलग है।

विज्ञापन

 

 

नीला रंग सपा की देन नहीं

सपा के ड्रेस कोड पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि नीला रंग सपा की देन नहीं है। बसपा और वह लंबे समय से इस रंग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा अब रंग की नकल कर रही है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बोले कि वह रोज अपना फॉर्मूला बदलते हैं और पीडीए को भी बार-बार बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पीडीए में पी से पहली बार हारे, डी से दूसरी बार हारे और ए से मतलब अबकी बार फिर हारेंगे।

झांसी और हापुड़ की घटनाओं का जिक्र करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने लोगों को अनुशासन का पाठ नहीं पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन उनके लोग वारदात कर रहे हैं। सुहेलदेव सेना से सीख लेकर उन्हें अनुशासन सिखाया जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट हाउस कांड को भी सपा को याद रखना चाहिए

राजभर ने अखिलेश यादव पर दलित हितों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। कहा कि प्रमोशन में आरक्षण समाप्त किया गया और महापुरुषों के नाम पर शुरू की गई योजनाओं को बंद किया गया। कांशीराम और बाबा साहब के नाम पर बने जिलों के नाम बदलने का भी उन्होंने आरोप लगाया। मायावती के साथ हुए गेस्ट हाउस कांड को भी सपा को याद रखना चाहिए।

सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने के मामले पर भी राजभर ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज ये लोग फातिहा पढ़ रहे हैं, जबकि कोर्ट का नोटिस आने पर जवाब देना चाहिए था। आरोप लगाया कि विपक्षी दल ऐसे मामलों में राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed