फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Rahul Gandhi corners officials potholes shows photos action taken yet

यूपी: राहुल गांधी ने सड़कों के गड्ढों पर अफसरों को घेरा, तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 09 Sep 2026 04:45 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 09 Sep 2026 04:45 PM IST
सार

रायबरेली में दिशा समिति की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने खराब सड़कों और गड्ढों का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों को तस्वीरें दिखाकर कार्रवाई में देरी पर सवाल किया। सड़क मरम्मत तत्काल शुरू करने और जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया। बैठक में सड़क सुरक्षा, रखरखाव और मरम्मत की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
UP Rahul Gandhi corners officials potholes shows photos action taken yet
राहुल गांधी और मंत्री मनोज पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और पूछा कि इन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। राहुल गांधी ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया और सड़क मरम्मत का काम तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। दिशा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा और सड़कों के रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा, ताकि सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP Rahul Gandhi corners officials potholes shows photos action taken yet
राहुल गांधी बैठक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

आप लोग क्या कर रहे हैं? 

राहुल ने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? आप लोग क्या कर रहे हैं? इस मीटिंग में ऊंचाहार से BJP विधायक मनोज पांडेय, एमएलसी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे। कलेक्ट्रेट में करीब ढाई घंटे बैठक से पहले राहुल ने सुबह जनता दरबार लगाया, जहां महिला कांग्रेस नेता ने उन्हें राखी बांधी। राहुल े यहां सपा नेताओं ने भी मुलाकात की। राहुल लखनऊ रवाना हो गए हैं, जहां से वे दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed