{"_id":"6abb7900242d1764b607b211","slug":"video-yapa-kata-ka-rajayasabha-ka-le-nama-para-mathapacaca-jara-inaka-mal-sakata-ha-maka-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी कोटे की राज्यसभा के लिए नामों पर माथापच्ची जारी, इनको मिल सकता है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कोटे की राज्यसभा के लिए नामों पर माथापच्ची जारी, इनको मिल सकता है मौका
यूपी कोटे की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने प्रत्याशी चयन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में कई नामों पर मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी इस पर फिर बैठक होगी।
हालांकि, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, नीरज शेखर समेत कई नामों पर मंथन हुआ। अभी कुछ नाम क्षेत्र और जाति के लिहाज से इस सूची में जोड़े जाने हैं। अगली बैठक में इन नामों पर फिर विचार होगा। इसके बाद फाइनल पैनल दिल्ली भेजा जाएगा।
यूपी की 10 राज्यसभा और 11 विधान परिषद सीटों को लेकर नामांकन मंगलवार यानी आज से शुरू हो गया है। भाजपा अपने पत्ते अंतिम समय पर खोलेगी। सूत्रों की मानें तो राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई कोर कमेटी की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नाम पर भी चर्चा हुई। मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का नाम भी पैनल में शामिल किया गया। पार्टी का एक खेमा उन्हें फिर मौका देने की पैरवी कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ ही पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू का नाम भी चर्चा का हिस्सा है। दोनों में से कौन राज्यसभा जाएगा, इसका फैसला दिल्ली में होगा। जाट चेहरों में संजीव बालियान के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, पार्टी ने फिलहाल जाटों को साधने का जिम्मा जयंत चौधरी को ही दे रखा है।
कुछ दलित और पिछड़े वर्ग के नाम बढ़ाने को कहा गया है। पार्टी का गैरजाटव दलितों पर भी फोकस है। ऐसे नामों में पूर्व सांसद प्रियंका रावत, विनोद सोनकर, रामचंद्र कनौजिया सहित कई नाम शामिल हैं। वर्तमान सांसद बृजलाल के नाम पर भी चर्चा रही। इसके अलावा ओबीसी चेहरों में प्रकाश पाल का भी नाम है। कुर्मी चेहरों में रेखा वर्मा, दिलीप पटेल और कौशलेंद्र पटेल का नाम भी चर्चा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।