फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP announces six candidates for MLC elections; Kedarnath Singh gets the ticket from Varanasi; read the fu

यूपी: भाजपा ने एमएलसी चुनाव के छह प्रत्याशी घोषित किए, वाराणसी से केदारनाथ सिंह को टिकट; पढ़िए पूरी लिस्ट

Tue, 29 Sep 2026 01:27 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 29 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए छह प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार हैं। वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी से अशोक कुमार राठौर को टिकट मिला है।

विज्ञापन
UP: BJP announces six candidates for MLC elections; Kedarnath Singh gets the ticket from Varanasi; read the fu
भाजपा की बड़ी घोषणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद समेत छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

विज्ञापन

 

भाजपा ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा की ओर से पहले पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। अब छह और नामों के ऐलान के साथ पार्टी ने सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग

यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है, जिसके बाद बीजेपी और सपा दोनों की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है। नौ अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे, 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed