{"_id":"6aabcfc7e6bc73dada0630ce","slug":"video-video-vashal-khada-ma-paugdha-garana-sa-fatapatha-ka-thavara-tata-tha-kara-oura-bika-kashhatagarasata-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विशाल खंड में पेड़ गिरने से फुटपाथ की दीवार टूटी, दो कारें और बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विशाल खंड में पेड़ गिरने से फुटपाथ की दीवार टूटी, दो कारें और बाइक क्षतिग्रस्त
लखनऊ के गोमती नगर स्थित विशाल खंड में गुरुवार को पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने के कारण फुटपाथ की दीवार क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। दीवार की आड़ में खड़ी दो कारें और एक मोटरसाइकिल भी पेड़ और दीवार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर संबंधित टीम मौके पर पहुंची और रास्ते से पेड़ हटाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने से वाहनों को नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।