Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Woman murdered in Hansi: Daughter Anjali injured, son found; live-in partner committed the murder.
{"_id":"6aab7602817795cfe30fe450","slug":"video-woman-murdered-in-hansi-daughter-anjali-injured-son-found-live-in-partner-committed-the-murder-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में महिला की हत्या: बेटी अंजली घायल, बेटा बरामद; लिव-इन पार्टनर ने किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में महिला की हत्या: बेटी अंजली घायल, बेटा बरामद; लिव-इन पार्टनर ने किया कत्ल
हांसी के न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रचना और चांदी लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन रचना द्वारा इनकार करने पर विवाद बढ़ा और हत्या तक पहुंच गई।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को थाना शहर हांसी में महिला की हत्या, उसकी बेटी को गंभीर चोट पहुंचाने और नाबालिग बेटे को अपने साथ ले जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-2 हांसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
न्यू सुभाष कॉलोनी में करीब 40 वर्षीय रचना का शव कमरे के अंदर मिला था। कमरे से बदबू आने पर परिजनों को शक हुआ और ताला तोड़कर देखने पर रचना मृत अवस्था में मिली। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए। महिला का शव 48 से 72 घंटे बंद कमरे में होने के कारण सड़ गया था। मृतका की बेटी अंजली भी घायल और बेहोश हालत में मिली थी, जिसका इलाज हिसार सामान्य अस्पताल में चल रहा है।
मृतका का नाबालिग बेटा भी गायब था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी चांदी को रोहतक के निंदाना में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और आरोप
मृतका रचना अपने पति सोनू से अलग रहती थी और उसके दो लड़कियां व एक लड़का था। चांदी नामक व्यक्ति के रचना के साथ रहने की बात भी सामने आई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि चांदी शादी करने के लिए रचना पर दबाव बना रहा था और शादी न करने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस जांच
डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पूरी स्थिति जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।