{"_id":"6a8703ca47291004690eee9b","slug":"video-video-tha-thavasaya-vadara-vakasa-karayakarama-ka-shabharabha-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दो दिवसीय वेंडर विकास कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमतीनगर स्थित पीएचडी भवन में एमएसएमई विकास कार्यालय कानपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय वेंडर विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांजल यादव आईएएस, सचिव एमएसएमई, वीके वर्मा आईईडीएस, डायरेक्टर एमएसएमई-डीएफओ कानपुर, राजेश निगम, को-चेयर, यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास, कारोबार के अवसरों और बड़े उद्योगों के साथ वेंडर के रूप में जुड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, खरीद प्रक्रिया और बाजार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को नए कारोबारी अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें बड़े संस्थानों की आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।