{"_id":"6aeae865865ee76561040df3","slug":"video-video-tarama-satara-ka-vasatara-ma-majathara-ka-jana-sa-khalvaugdha-bna-sarakashha-upakaranae-ka-ha-raha-kama-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ट्रामा सेंटर के विस्तार में मजदूरों की जान से खिलवाड़, बिना सुरक्षा उपकरण के हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ट्रामा सेंटर के विस्तार में मजदूरों की जान से खिलवाड़, बिना सुरक्षा उपकरण के हो रहा काम
ट्रामा सेंटर में मरीजों को बेहतर इलाज और सुरक्षित जीवन देने की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इसके विस्तार कार्य में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही सामने आ रही है। निर्माण स्थल पर मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर काम करते नजर आ रहे हैं। न हेलमेट, न सुरक्षा बेल्ट और न ही हादसों से बचाव के पर्याप्त इंतजाम। ऐसे में मजदूरों की जान जोखिम में डालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विडंबना यह है कि जिस ट्रामा सेंटर में ऊंचाई से गिरकर घायल होने वाले लोगों का इलाज किया जाता है, उसी परिसर में मजदूरों को संभावित हादसों से बचाने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में ट्रामा सेंटर के विस्तार कार्य में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।