{"_id":"6a6a16d979b014592c07bc73","slug":"video-video-savana-ka-parava-sathhaya-para-manakamashavara-mathara-ma-gaja-shava-aarata-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सावन की पूर्व संध्या पर मनकामेश्वर मंदिर में गूंजी शिव आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सावन की पूर्व संध्या पर मनकामेश्वर मंदिर में गूंजी शिव आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लखनऊ के डालीगंज स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में गुरुवार से शुरू हो रहे सावन माह की पूर्व संध्या पर भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती आयोजित की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।
मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और शाम की आरती के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिव भजनों और मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। सावन माह के मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मान्यता है कि सावन में मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना का विशेष धार्मिक महत्व है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।