{"_id":"6ae48fc5d344c066710340d6","slug":"video-video-palsa-oura-sana-ka-javana-ka-hataya-ka-le-pakasatana-hadalra-sa-kaya-tana-lkha-ka-satha-etaesa-na-thabca-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस और सेना के जवान की हत्या के लिए पाकिस्तानी हैंडलर से किया तीन लाख का सौदा, एटीएस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस और सेना के जवान की हत्या के लिए पाकिस्तानी हैंडलर से किया तीन लाख का सौदा, एटीएस ने दबोचा
प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े चार लोगों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब के तीन युवक और एक नाबालिग शामिल है। आरोप है कि पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के कहने पर वे लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी जवान की हत्या करने आए थे। इसके लिए उन्हें तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था। एटीएस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं।
एटीएस के मुताबिक, उसे सूचना मिली थी कि शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े पंजाब के कुछ युवक सेना या पुलिस के किसी प्रतिष्ठान पर हमला करने की फिराक में हैं। जांच में गगनदीप सिंह और उसके साथियों का नाम सामने आया। ये सभी पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के संपर्क में थे। एटीएस ने 30 अक्तूबर को लखनऊ से चारों को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।