{"_id":"6b0c0fa9f9be08a796080162","slug":"video-video-oita-ka-takakara-sa-mahal-ka-mata-shava-saugdhaka-para-rakhakara-parajana-ka-hagama-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा
मोहनलालगंज। डेबरिया गांव में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से महिला की मौत के बाद शनिवार रात से शुरू हुआ मामला रविवार को उस समय गरमा गया, जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोशित परिजनों और रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। शव घर के सामने सड़क पर रखकर विरोध जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे शव को घर ले गए। हालांकि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और पुलिस उन्हें मनाने में जुटी है।
डेबरिया निवासी भुल्ला (55) शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे राजेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ऑटो को कब्जे में ले लिया था। वहीं राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक सुनील की तलाश शुरू कर दी थी।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। शव सड़क पर रखे जाने से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और राजस्व टीम के अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे।इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऑटो कब्जे में है और चालक की तलाश की जा रही है। राजस्व टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिवार में पति ब्रह्मादीन और दो बेटे अंगनू व राजेंद्र हैं। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।