{"_id":"6ad363cdb05cf9e4cc0261bb","slug":"video-video-natara-shavara-ma-240-lga-ka-jaca-17-ka-matayabtha-oiparashana-ka-le-cahanata-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नेत्र शिविर में 240 लोगों की जांच, 17 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नेत्र शिविर में 240 लोगों की जांच, 17 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित
जानकीपुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं इक्विटी हेल्थ केयर के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया। इसमें 240 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 17 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनु वैश्य के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बड़ा मानवीय कार्य है। ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर मनोज सिंह ठाकुर, प्रमोद मिश्रा, विजय शंकर बाजपेई, वीरेंद्र मिश्रा, रवि मोहन श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, वीर बहादुर उपाध्याय, मीता गुप्ता, राहुल वैश्य, दिलीप मिश्रा, विपिन सिंह, हरिओम अवस्थी, राजकुमार सिंह, अमित निगम सहित इक्विटी हेल्थ केयर के डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।