फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: NDA begins seat-bargaining ahead of elections; OP Rajbhar wants his own candidates for these seats

यूपी: चुनाव से पहले एनडीए में सीटों का मोलभाव शुरू, इन सीटों अपना प्रत्याशी चाहते हैं ओपी राजभर; जानिए रणनीति

Sat, 17 Oct 2026 10:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Oct 2026 10:13 PM IST
सार

UP elections: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। एनडीए के सहयोगी ओपी राजभर ने अपनी मांग के संकेत दे दिए हैं। 

विज्ञापन
UP: NDA begins seat-bargaining ahead of elections; OP Rajbhar wants his own candidates for these seats
एनडीए में सीटों का बंटवारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भाजपा के सामने 33 सीटों का प्रस्ताव रखा है। पार्टी की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को इन सीटों की सूची सौंपी गई है। इसमें भाजपा के कब्जे वाली नौ और निषाद पार्टी की दो सीटें भी शामिल हैं। वाराणसी की शिवपुर सीट पर दावेदारी ने खास ध्यान खींचा है। यहां से प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर विधायक हैं।

विज्ञापन


सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर सूची सौंपी है। वहीं पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को सूची दी। राजग में सीटों के बंटवारे को लेकर होने वाली आगामी बैठकों में पार्टी इसी आधार पर अपना पक्ष रखेगी। उधर शिवपुर सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने ओम प्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद राजभर को मैदान में उतारा था। हालांकि, उन्हें करीब 27 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी पार्टी ने इस सीट को अपनी मांग में शामिल किया है।
विज्ञापन


पिछली बार से 16 सीटें ज्यादा मांगीं
पिछले विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन के साथ रहते हुए सुभासपा ने अपने चुनाव चिह्न पर 17 प्रत्याशी उतारे थे। इनमें छह जीते थे। आजमगढ़ की मेहनगर सीट पर सपा ने सुभासपा के प्रत्याशी को अपना चुनाव चिह्न दिया था। इस बार पार्टी 33 सीटें मांग रही है, जो पिछली बार से 16 अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूर्वांचल की सीटों पर खास जोर

सुभासपा की सूची में मुरादाबाद ग्रामीण, सीतापुर की महोली के अलावा मिर्जापुर की मझवां, सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज और इटवा, बहराइच की बलहा, बलरामपुर की उतरौला, हरदोई की संडीला और बाराबंकी की रामनगर सीट शामिल हैं। इसके अलावा संतकबीरनगर की घनघटा, देवरिया की रामपुर कारखाना, कुशीनगर की रामकोला और खड्डा, महाराजगंज की फरेंदा, बस्ती की महादेवा और रुधौली, सुल्तानपुर की इसौली तथा अंबेडकरनगर की अकबरपुर सीट पर भी पार्टी ने दावा किया है। पूर्वांचल में बलिया की रसड़ा, सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड, मऊ सदर और घोसी, आजमगढ़ की मेहनगर, दीदारगंज और अतरौलिया, चंदौली की सकलडीहा, वाराणसी की शिवपुर और अजगरा, जौनपुर की केराकत और जफराबाद तथा गाजीपुर की जखनिया और जहूराबाद सीटें सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed