{"_id":"6b06f65ef32b0c833d040f0b","slug":"video-video-lvava-ma-sahapatha-sa-haaa-payara-vajanianaka-thharaja-padaya-na-sanaya-parama-oura-shatha-ka-kasasa-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लविवि में सहपाठी से हुआ प्यार, वैज्ञानिक धीरज पांडेय ने सुनाया प्रेम और शादी का किस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लविवि में सहपाठी से हुआ प्यार, वैज्ञानिक धीरज पांडेय ने सुनाया प्रेम और शादी का किस्सा
लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में प्रख्यात भूवैज्ञानिक और परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (एएमडी) के निदेशक धीरज पांडेय ने अपने छात्र जीवन का दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उन्हें अपनी एक सहपाठी से प्रेम हुआ और बाद में दोनों ने शादी कर ली। उनका यह संस्मरण सुनकर समारोह में मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे।
धीरज पांडेय ने 1987 में लखनऊ विश्वविद्यालय से भूविज्ञान में एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने राजस्थान में रोहिल यूरेनियम भंडार की खोज और उसके विकास में अहम भूमिका निभाई है। भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2019 में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत एएमडी के निदेशक हैं। इसके अलावा यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक मंडल में पदेन सदस्य भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।