{"_id":"6ac8f46ef333f991d903a6c4","slug":"video-video-lkhanauu-ma-oiparashana-ka-btha-yavaka-ka-mata-parajana-ka-hagama-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
दुबग्गा के बेगरिया रोड स्थित लखनऊ सिटी मैक्स हॉस्पिटल में आंत के ऑपरेशन के बाद शुक्रवार शाम 22 वर्षीय गुरुदीन की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी गुरुदीन इलेक्ट्रॉनिक कारीगर था। उसके चचेरे भाई सूरज के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम आंत का ऑपरेशन हुआ। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर दो दिन में करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कराए गए।अस्पताल के प्रबंध निदेशक अमित पाल ने बताया कि मरीज की आंत फटी हुई थी। ऑपरेशन के बाद उसका बीपी 40 से 50 के बीच बना हुआ था। इसी कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया।इंस्पेक्टर श्री कांत राय के अनुसार मृतक के परिजनों ने अभी कोई लिखित शिकायत नही दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।