Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rai Bachchan Celebrate Bhabhi Shrima Birthday Photo With Daughter Aaradhya

ऐश्वर्या राय बच्चन: बेटी आराध्या संग अभिनेत्री ने मनाया भाभी श्रीमा का जन्मदिन, परिवार के साथ दिए पोज

Thu, 26 Nov 2026 10:36 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 10:36 AM IST
सार

  • ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा ने 25 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया।
  • उनके बर्थडे के खास मौके पर ननद ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या भी शामिल हुईं।
  • इसकी कुछ फोटो खुद श्रीमा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Celebrate Bhabhi Shrima Birthday Photo With Daughter Aaradhya
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपनी फैमिली तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ भाभी श्रीमा राय के जन्मदिन सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।
विज्ञापन


इस खास मौके की तस्वीरें श्रीमा ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें ऐश्वर्या, आराध्या, उनकी नानी और परिवार के अन्य सदस्य एक साथ नजर आ रहे हैं। फैमिली फोटो में आराध्या का लुक भी खास आकर्षण रहा। वहीं, ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं।
विज्ञापन
Trending Videos

Aishwarya Rai Bachchan Celebrate Bhabhi Shrima Birthday Photo With Daughter Aaradhya
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीमा राय ने शेयर कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें
ऐश्वर्या राय की भाभी और उनके भाई आदित्य राय की पत्नी श्रीमा राय ने अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उनके पोस्ट में मंदिर दर्शन, फूल, खाने-पीने और परिवार के साथ बिताए समय की तस्वीरें शामिल हैं।

श्रीमा ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे कैमरा रोल में जन्मदिन की यादें… आभार, फूल, एक सरप्राइज मीडिया पोस्ट, थोड़ी मौज-मस्ती, फूलों और बच्चों व सास के संग बिताई देर शाम।'

बता दें कि उनके इस पोस्ट की एक तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या, श्रीमा, परिवार के अन्य सदस्य और बच्चे साथ नजर आए। इस तस्वीर ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि ऐश्वर्या की अपने मायके के परिवार के साथ तस्वीरें अक्सर चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan Celebrate Bhabhi Shrima Birthday Photo With Daughter Aaradhya
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : x
प्रिंसेस लुक में नजर आईं आराध्या
तस्वीर में आराध्या बच्चन आइवरी रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को टियारा यानी क्राउन से खास बनाया। खुले बाल और हल्का मेकअप उनके लुक को और आकर्षक बना रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या कैजुअल अंदाज में ब्लैक ट्राउजर और स्वेटशर्ट पहने दिखाई दीं। फैमिली फोटो में ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में परिवार के सदस्य एक साथ कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed